Meen Rashifal 17 December 2025: आज 17 दिसंबर 2025, बुधवार का दिन मीन राशि के लोगों के लिए खुशियों का भरमार लेकर आया है। आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी और आप अपने कार्य क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। ऑफिस में नया काम करने का मौका मिल सकता है, जो आपके करियर में प्रगति का संकेत है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आइए आचार्य इंदु प्रकाश जी से विस्तार से जानते हैं कि आज आपका दिन किस तरह से बेहतरीन हो सकता है।
ऑफिस में नया काम करने का मिल सकता है मौका
आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी अच्छे तरीके से काम करेंगे। आप अपने माता-पिता या बहन भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। ऑफिस में नया काम करने का मौका मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय है। सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं। घर में नन्हे मेहमान के आने से घर का माहौल उत्सवपूर्ण रहेगा। रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। दूसरे शहर में रह कर जॉब करने वालों को आज अपने परिवार से मिलने का मौका मिलेगा।
आज के लिए आपका शुभ रंग सिल्वर और शुभ अंक 1 है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: