1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Singh Rashifal 17 December 2025: बुधवार के दिन सिंह राशि के रिश्तों में होगा सुधार और छात्रों को मिलेगी सफलता, अच्छी सेहत और खुशी भी रहेगी साथ

Singh Rashifal 17 December 2025: बुधवार के दिन सिंह राशि के रिश्तों में होगा सुधार और छात्रों को मिलेगी सफलता, अच्छी सेहत और खुशी भी रहेगी साथ

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Dec 17, 2025 06:09 am IST,  Updated : Dec 17, 2025 06:22 am IST

Singh Rashifal 17 December 2025: आज आपके लिए दिन हर तरह से लाभदायक रहेगा। पुराने रिश्तों में सुधार होने के योग हैं। छात्रों के लिए सफलता के संकेत हैं और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। यहां जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन।

Singh Rashifal 17 December 2025- India TV Hindi
आज 17 दिसंबर सिंह का राशिफल Image Source : INDIA TV

Singh Rashifal 17 December 2025: सिंह राशि के जातकों के लिए 17 दिसंबर 2025 का दिन रिश्तों और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। आज पुराने मतभेदों को दूर करने और अपने संबंधों को सुधारने का समय है। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आज आपको सफलता मिलने के संकेत हैं और आपके प्रयास सराहे जाएंगे। मित्रों और परिवार के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक शांति देगा। स्वास्थ्य और लव लाइफ भी आज अनुकूल रहने वाले हैं, जिससे दिनभर ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानते हैं आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। 

रिश्तों में सुधार लाने के लिए अच्छा समय

आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाइयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं जहां आप निजी समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज विरोधी आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलाने के योग बने हुए है।

आज आपके लिए शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 8 है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।