Mithun Rashifal 17 December 2025: ज्योतिष राशि चक्र की तीसरी राशि है मिथुन, जिसके स्वामी ग्रह बुध है। मिथुन राशि के जातक प्रेम संबंधों में कोई भी चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार हो जाते हैं। ये एक पल में आगबबूला हो जाते हैं और दूसरे ही पल शांत हो जाते हैं। आज, 17 दिसंबर 2025, बुधवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छी खबरें लेकर आ सकता है। आज करियर से जुड़ा कोई सकारात्मक संदेश मिल सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही निजी जीवन में भी आप खुलकर अपनी बातें रख पाएंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।
नौकरी के लिए मिलेगी अच्छी खबर
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। आपको किसी कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन एक बेहतरीन हो सकता है, क्योंकि आपके लेख या आपकी पुस्तक किसी बड़े पब्लिशर के द्वारा प्रकाशित हो सकती है। आपका करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा। आज आप जमीन-जायदाद खरीदने की योजना अपने परिवार के साथ बना सकते हैं। जो लोग रिलेशनशिप में हैं वे अपने साथी से अपने मन की बात शेयर करेंगे जिससे आपके ऊपर उनका विश्वास और बढ़ेगा।
आज आपके लिए शुभ रंग नीला और शुभ अंक 6 है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: