1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Vrishabh Rashifal 17 December 2025: वृष राशि वाले आज क्रिएटिविटी में मारेंगे बाजी, व्यापार और प्रेम जीवन भी रहेगा शानदार

Vrishabh Rashifal 17 December 2025: वृष राशि वाले आज क्रिएटिविटी में मारेंगे बाजी, व्यापार और प्रेम जीवन भी रहेगा शानदार

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Arti Azad
 Published : Dec 17, 2025 06:09 am IST,  Updated : Dec 17, 2025 06:23 am IST

Vrishabh Rashifal 17 December 2025: आज वृष राशि वालों को मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। चुनौतियों का सामना करने पर सफलता तय है, वहीं व्यापार में मुनाफे के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में भी मधुरता रहेगी। यहां पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

Vrishabh Rashifal 17 December 2025- India TV Hindi
आज 17 दिसंबर 2025 वृषभ राशिफल Image Source : INDIA TV

Vrishabh Rashifal 17 December 2025: 17 दिसंबर 2025 का दिन वृष राशि के जातकों के लिए खुशियां और सफलता लेकर आया है। आज आप रचनात्मक कामों में आगे रहेंगे और समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी। आर्थिक मामलों में लिए गए फैसले भी आपके पक्ष में जाएंगे। वहीं, प्रेम जीवन में मिठास घुलेगी और लवमेट के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं कि आज आपके भाग्य के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं। यहां पढ़िए वृषभ राशि का आज का राशिफल

आज आपको मिलेगी प्रसिद्धि 

आज का दिन आपका खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका रचनात्मक कार्यों में नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगीǀ आज आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे। लेकिन वे सिर्फ पैसों के मामले में  लाभकारी साबित होंगेǀ आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हाथ लगेगी, लेकिन आपको भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस समय आलस्य को छोड़ना होगा। आज  लवमेट के साथ किसी बात पर चर्चा हो सकती हैं। साथ में डिनर के लिए जाएंगे, जिससे रिश्ते में नजदीकियां आएंगी। आज अचानक व्यापार आपके व्यापार में अधिक मुनाफा होगा। नया व्यापार शुरू करने का भी मन बनाएंगे।

आज आपके लिए शुभ रंग ग्रे और शुभ अंक 4 है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।