Tula Rashifal 17 December 2025: आज, 17 दिसंबर 2025, बुधवार का दिन तुला राशि के जातकों के लिए खुशियां और राहत लेकर आया है। आज आपके रुके हुए काम सही तरीके से पूरे हो सकते हैं, बस जरूरी है कि आप धैर्य और शांति बनाए रखें। बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है। गणेश जी की कृपा से आज तुला राशि वालों के करियर, आय और पारिवारिक जीवन इन तीनों ही क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्तों के संकेत हैं। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए आज का दिन तुला राशि के लिए कैसा रहने वाला है।
आय में बढ़ोतरी होने के बन रहे योग
आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। अगर आप जल्दी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उनके लिए रिश्तें आ सकते हैं। परिवार वालें आपके विवाह की प्लानिंग करेंगे। जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी कंपनी में काम का बोझ ज्यादा होगा, लेकिन जूनियर के सहयोग से पूरा होगा। लवमेट आज लॉग ड्राइव पर जा सकते हैं। परिवार में चल रही समस्या आज सॉल्व हो जाएगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 4
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: