Sagittarius Weekly Horoscope 31 Oct 2022 - 6 Nov 2022 धनु साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह बुध और शुक्र की पूर्ण दृष्टि एक-साथ आपके छठे भाव पर होने से, संभव है कि आपको स्वास्थ्य कष्ट के कारण कुछ समस्या हो। ऐसे में हमेशा की तरह हर बीमारी का, घर पर ही उपचार करने से बचें और भूल से भी घरेलू नुस्खे अपना कर समय की बर्बादी न करें। अन्यथा सही इलाज मिलने में देरी के चलते आपकी समस्या बढ़ सकती है।
फिर मध्य सप्ताह के दौरान जब चन्द्रमा आपके लग्न से निकलकर द्वितीय भाव में प्रवेश करेंगे तब आपको हर प्रकार के अपने निवेश और उससे जुड़ी तमाम भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखने की सबसे अधिक ज़रूरत होगी। अन्यथा आपकी इन योजनाओं से कोई आपका करीब, अपना फ़ायदा उठाते हुए आपको धन हानि दे सकता है। इस सप्ताह किसी बहुत ख़ास या करीबी व्यक्ति से मतभेद होने से, आपको परेशानी हो सकती है। इस दौरान आप उनके सामने खुलकर अपनी बातों को रखने में भी, पूरी तरह असमर्थ महसूस करेंगे। क्योंकि मध्य समय के बाद चन्द्रमा तृतीय भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपको अपने मानसिक तनाव में बढ़ोतरी से दो-चार होना पड़ेगा।
हमेशा स्वंय को बेहतर समझना हमारी चतुराई नहीं बल्कि हमारा अहंकार होता है, जिससे हम अक्सर कई महत्वपूर्ण फ़ैसलों में गलतियां कर देते हैं। इससे हमे कई घातक परिणाम भी भुगतने पड़ते है और ऐसा ही इस सप्ताह आपके साथ भी आपके करियर में होने वाला है। इसलिए सावधान रहना ही आपके लिए एकमात्र विकल्प होगा। शिक्षा में आ रही पूर्व की सभी समस्याएँ इस सप्ताह बुध के छठे भाव पर दृष्टि करने से दूर होगी। जिससे आप अपनी शिक्षा के क्षेत्र में, अच्छा मुकाम प्राप्त करेंगे और आपको इससे अच्छे परिणामों की प्राप्ति करेंगे। क्योंकि इस समय आपका मन सहज रूप से, अपनी शिक्षा के प्रति झुकाव महसूस करेगा। जिसे देख आपके घरवाले भी आप पर, गर्व की अनुभूति करेंगे। हालांकि इस समय उन सभी लोगों से दूरी बनाकर रखें जो आपका ज़्यादातर समय बेकार के कामों में बर्बाद कर सकते हैं।
उपाय: भगवान विष्णु को पीत वस्त्र अर्पित करें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)
ये भी पढ़ें -
More Rashifal News