वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। कई शुभ कामों को कम शुभ और अशुभ मुहूर्त देखकर ही शुरू करते हैं। ठीक उसी तरह खाने को लेकर भी कई नियम और मान्यताएं हैं। दरअसल, रसोई घर में आपको वास्तु का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आपने इन बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको कई मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको भी कई बार बड़े-बुजुर्गों ने प्लेट में तीन रोटी रखने के लिए टोका होगा।आखिर इसकी वजह क्या है? चलिए हम आपको बताते हैं।
इसलिए नहीं परोसी जाती 3 रोटियां
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, तीन नंबर को अशुभ माना जाता है इसलिए इसे अच्छा नहीं माना गया है। पूजा या प्रसाद में कोई भी चीज़ 3 की संख्या में नहीं चढ़ाई जाती है। तीन नंबर को पूजा-पाठ में दूर रखा जाता है और इसके अलावा आम जीवन में भी उससे दूरी बनाना अच्छा रहता है, इससे जीवन में बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। कहा जाता है कि थाली में तीन रोटियां रखने से घर परिवार के बीच आपस में कलह पैदा होता है। साथ ही एक-दूसरे के मन में शत्रुता का भाव आता है, सिर्फ रोटी ही नहीं खाने का कोई भी तीन सामान एक प्लेट में नहीं रखना चाहिए।
हिंदू परिवारों में ऐसी कई मान्यताएं हैं, जिन्हें लोग सदियों से निभाते चले आ रहे हैं। आपको बता दें इन सभी मान्यताओं के पीछे कुछ न कुछ वजहें है। 3 रोटी वाली बात भी सदियों से लोग मानते आ रहे हैं। मान्यता है कि मृतक की थाली में तीन रोटियां रखी जाती हैं। इसलिए ज़िंदा व्यक्ति को थाली में तीन रोटी नहीं रखनी चाहिए। इसलिए घर परिवार के बुजुर्ग हमेशा से ये बात बोलते आ रहे हैं कि थाली में 4-5 कितनी भी रोटी या पूरी परोसे। हालांकि, इसका कोई वैज्ञानिक आधार अभी तक पता नहीं चला है। लेकिन फिर भी कुछ मान्यताएं एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में आती हैं और वो बातें लोगों के स्वभाव का हिस्सा बन जाती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।