Viral Picture: मां की कोख में बच्चे ने अपनी कर ली ऐसी हालत, देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान
Viral Picture: मां की कोख में बच्चे ने अपनी कर ली ऐसी हालत, देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान
India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 09, 2020 02:54 pm IST, Updated : Aug 09, 2020 02:57 pm IST
सोशल मीडिया पर एक नवजात बच्चे की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए।
Image Source : REAL PRESS/ YICHANG CENTRAL HOSPITALBaby Viral Picture
बच्चा अपनी मां से पेट में गर्भनाल के द्वारा ही जुड़ा रहता है। मां जो भी खाती है इसी गर्भनाल के द्वारा बच्चे तक पहुंचता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है यही गर्भनाल किसी बच्चे की जान खतरे में भी डाल सकता है। सोशल मीडिया पर एक नवजात बच्चे की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तस्वीर में बच्चे के गले में गर्भनाल एक यो दो बार नहीं बल्कि 6 बार लिपटा हुआ है। एक झलक देखने में तो आपको ऐसा लगेगा कि मानों बच्चे ने मां की कोख में ही फांसी लगा ली हो।
ये वायरल तस्वीर पश्चिमी चीन के हुबेई प्रांत के यिचांग शहर के यिचांग सेंट्रल अस्पताल की है। मां के लेबर पेन शुरू हुआ। केस बेहद क्रिटिकल था बावजूद इसके डॉक्टरों ने नॉर्मल डिलीवरी करवाई। इसके बाद डॉक्टरों ने जब बच्चे को देखा तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं। बच्चे के गले में गर्भनाल 6 बार बुरी तरह से लिपटी हुई थी।
डॉक्टरों ने आनन फानन में बच्चे की सर्जरी की और उसके गले से गर्भनाल को हटाया। बच्चा और मां दोनों ही सुरक्षित हैं। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक सर्जरी करने वाले डॉक्टरों की टीम में से एक डॉक्टर ने कहा कि इस तरह का केस उन्होंने 23 साल के अपने करियर में पहली बार देखा है।
प्रसूति-विज्ञान के निदेशक ली हौर ने संवाददाताओं से कहा, 'मैं 23 वर्षों से काम कर रहा हूं, और यह पहली बार है जब मैंने एक गर्भनाल को इस तरह से बच्चे के गले में लिपटा हुआ देखा है। मां और बच्चा दोनों ठीक हैं।'
बच्चे की मां मिस दाई ने कहा- 'मुझे खुशी है कि मेरे बच्चे को कोई समस्या नहीं है। जब बच्चा कोख में था तो उसकी हालत जानकर मैं बहुत डर गई थी।'