Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस दौरान बड़ा ट्विस्ट आ गया है, शो की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के किरदार नायरा गोयनका की मौत हो गई है। खाई में गिरने से नायरा मर गई और उसके पति कार्तिक का रो-रोकर बुरा हाल है। नायरा के बच्चे कायरव और अक्षरा भी उसके बिना अकेले हो गए हैं, क्योंकि कार्तिक खुद को संभालने की स्थिति में नहीं है तो वो बच्चों को कैसे संभालेगा। जब से नायरा की मौत की खबरें सामने आई हैं, लोगों के मन में यही सवाल उठ रहे हैं कि क्या नायरा के निधन के बाद शिवांगी जोशी शो का हिस्सा होंगी या नहीं? पहले लगा कि शायद नायरा किसी तरह खाई से गिरने के बाद भी बच जाएगी, मगर ऐसा हुआ नहीं। शिवांगी जोशी ने खुद भी ये रिश्ता के नए प्रोमो में ये बात साफ कर दी कि नायरा का सफर शो से खत्म हो गया है। अब लोगों मन में ये उम्मीद जगी कि शायद शिवांगी जोशी नायरा ना सही किसी और रूप में शो में बनी रहेंगी मगर अब ऐसा लग रहा है कि ये भी नहीं होगा।
आज ये रिश्ता... को 12 साल पूरे हो गए और शो ने 3300 एपिसोड्स भी पूरे कर लिये हैं, इस मौके पर शिवांगी, मोहसिन और शो के प्रोड्यूसर राजन शाही मीडिया के सामने आए, इस दौरान शिवांगी काफी उदास नजर आईं, फैंस से उनकी उदासी देखी नहीं गई।
Image Source : twitter @jinal_kairaYeh Rishta Kya Kehlata Hai
इंटरव्यू के दौरान शिवांगी ने कुछ ऐसा कह दिया कि लोगों का दिल टूट गया और फैंस को लगने लगा कि शायद अब शिवांगी जोशी शो का हिस्सा नहीं होंगी।
शिवांगी जोशी शो में अपनी जर्नी के बारे में बात कर रही थीं। शिवांगी ने कहा- ''मैं सबसे पहले सर को और पूरी टीम को ये रिश्ता... के 12 साल पूरे होने पर कॉन्ग्रैच्यूलेट करना चाहूंगी। मैं ये बोल रही हूं और मैं ये मान रही हूं और हमेशा मानती रहूंगी कि मैं बहुत लकी हूं कि मैं इस शो का हिस्सा हूं और आगे भी रहूंगी या नहीं रहूंगी... पता नहीं वो आप लोग देखिएगा। उसके लिए आपको देखना पड़ेगा?''
इस पर जब एक पत्रकार ने कहा- ''आप 100 परसेंट रहेंगी, तो राजन शाही ने कहा- गारंटीड, बेट लगा रहे हो? पत्रकार ने जब कहा- हां तो शिवांगी ने कहा- आप बेट लगा रहे हो? मत लगाओ हार भी सकते हो।''
इन्हें भी पढ़ें-
Latest Bollywood News