1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मौत के बाद कार्तिक से मिलने आई नायरा की रूह

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मौत के बाद कार्तिक से मिलने आई नायरा की रूह

 Published : Jan 11, 2021 04:47 pm IST,  Updated : Jan 11, 2021 07:52 pm IST

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस वक्त जो ट्रैक चल रहा है उससे सभी फैंस सदमे में हैं, सीरियल में दिखाया गया है कि कार्तिक की पत्नी नायरा की मौत हो गई है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : HOTSTAR

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में सबसे बड़ा ट्विस्ट आ गया है, शो में नायरा की मौत हो गई है। सभी घरवाले बस बुक करके मंदिर गए थे, मंदिर से लौटते वक्त बस खाई में गिरने लगती है, बस से तो कार्तिक किसी तरह नायरा को बचा देता है, मगर बस से उतरने के बाद नायरा का पैर स्लिप हो जाता है और वो खाई में गिर जाती है, जिसके बाद उसकी मौत हो जाती है, पुलिस को नायरा की डेड बॉडी मिलती है और नायरा का अंतिम संस्कार कर दिया जाता है। मगर पत्नी की मौत से कार्तिक बेचैन है, नायरा की मौत का सदमा वो बर्दाश्त नहीं कर पाता है। नायरा के पास जाने के लिए कार्तिक वहीं भागता है जहां से गिरकर नायरा की मौत हुई थी। कार्तिक भागता हुआ खाई की तरफ बढ़ता है और सुसाइड करने का फैसला करता है। कार्तिक कूदने ही वाला होता है कि नायरा उसे पीछे से आवाज देती है।

कार्तिक को खुदकुशी करने से रोकेगी नायरा की आत्मा

नायरा की आत्मा कार्तिक को आवाज देती है और उसे खुदकुशी करने से रोकती है। यहीं पर एपिसोड खत्म हो जाता है, अब देखना होगा कि नायरा कार्तिक से क्या कहती है, और सीरियल में आगे क्या होगा? बता दें, नायरा और कार्तिक पिछले साढ़े 4 साल से शो की जान हैं और अब शो से नायरा की कहानी खत्म हो जाएगी। हालांकि जहां तक खबरें हैं शिवांगी जोशी शो नहीं छोड़ रही हैं, इसलिए ऐसा लगता है कि शिवांगी नायरा ना सही किसी और रूप में शो में बनी रहेंगी। देखना होगा कि मेकर्स ने फैंस के लिए क्या सरप्राइज रखा है। क्योंकि मेकर्स ने पहले ही कहा था कि फैंस को सदमा जरूर लगेगा मगर फैंस के लिए कुछ खास है हमारे पास जो आने वाले 10 दिनों में पता चल जाएगा।

स्टार प्लस ने रिलीज किया नया प्रोमो

स्टार प्लस ने एक नया प्रोमो रिलीज किया है, इस प्रोमो वीडियो में शो की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी नजर आ रही हैं। सफेद सूट में शिवांगी बता रही हैं कि अब नायरा शो का हिस्सा नहीं होगी। शिवांगी वीडियो में कह रही हैं- ''बहुत मुश्किल होगा मेरे लिए नायरा के किरदार को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना, पर कहते हैं ना कहानियां खत्म होती हैं, किरदार नहीं। नायरा, पता ही नहीं चला साढ़े चार सालों में शिवांगी कब नायरा बन गई और नायरा कब शिवांगी बन गई, हम साथ बड़े हुए, साथ आगे बढें, साथ जिएं। नायरा के साथ मुझे कई किरदार निभाने का मौका मिला। एक बेटी, एक बहू और एक मां का। पर आप जानते हैं मेरे लिए सबसे सुंदर किरदार कौन सा रहा? एक पत्नी का... कार्तिक और मैं मिलकर कायरा बने और दुनिया की सारी खुशियां मुझे कायरा बनकर मिल गई। लेकिन कहते हैं ना कि बदलाव जरूरी है। अब समय आ गया है कि इस किरदार को अलविदा कहने का। इसलिए नायरा आपके और हमारे दिल में रहेगी और मेरा कार्तिक आपके साथ रहेगा। कायरा फैमिली के रूप में कार्तिक, कायरव और अक्षरा, हमेशा आपके साथ रहेंगे। आपका परिवार बनकर, आप देंगे ना मेरे इस परिवार को अपने दिल में जगह? ''

देखिए प्रोमो

इन्हें भी पढ़ें-

ये रिश्ता क्या कहलाता है: नायरा की मौत पर क्रिएटिव हेड गरिमा और राजन शाही का बयान पहली बार आया सामने 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवांगी-मोहसिन ने ऐसे शूट किया था सांसे रोक देने वाला सीन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: फना हो गई नायरा, क्या मोड़ लेगी कार्तिक की जिंदगी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: जन्नत जुबैर से दिगांगना सूर्यवंशी तक, इन एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था नायरा का रोल

औरत बनने के बाद ऐसे दिखने लगे हैं डिजाइनर स्वप्निल शिंदे, सनी, दीपिका के कपड़े कर चुके हैं डिजाइन 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन