1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है': नायरा की मौत को लेकर शिवांगी जोशी ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो में खुद बताया पूरा सच

'ये रिश्ता क्या कहलाता है': नायरा की मौत को लेकर शिवांगी जोशी ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो में खुद बताया पूरा सच

 Published : Jan 09, 2021 10:10 pm IST,  Updated : Jan 09, 2021 10:14 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में लंबे वक्त से नायरा का किरदार निभा रही शिवांगी जोशी का एक प्रोमो वीडियो आया है जिसमें वो नायरा के किरदार से अलग होने की बात कबूल रही हैं।

yeh rishta kya kehlata hai - India TV Hindi
yeh rishta kya kehlata hai  Image Source : YOU TUBE

बीते कुछ दिनों से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इसकी वजह शो में आना वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं जिसे शो के प्रोमो वीडियो में साफ देखा जा सकता है। प्रोमोज में दिखाया गया है कि नायरा गहरी खाई में गिर जाएगी, जहां से नायरा की मौत की खबर आएगी। शो में लंबे वक्त से नायरा का किरदार निभा रही शिवांगी जोशी का एक प्रोमो वीडियो आया है जिसमें वो नायरा के किरदार से अलग होने की बात कबूल रही हैं। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है: नायरा की मौत पर क्रिएटिव हेड गरिमा और राजन शाही का बयान पहली बार आया सामने

नायरा की मौत पर शिवांगी जोशी का पहला रिएक्शन

नायरा वीडियो में कह रही हैं- 'बहुत मुश्किल होगा मेरे लिए नायरा के किरदार को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना...पर कहते हैं ना कहानियां खत्म होती है लेकिन किरदार नहीं। पता ही नहीं चला कि इन साढ़े चार सालों में कब शिवांगी नायरा बन गई। हम साथ बड़े हुए और साथ चले। नायरा के साथ मुझे कई किरदार निभाने का मौका मिला। एक बेटी, एक बहू, एक पत्नी और एक मां का। लेकिन क्या आप जानते हैं मेरे लिए कौन सा किरदार सबसे सुंदर रहा एक पत्नी का। कार्तिक और मैं मिलके कायरा बने और मुझे दुनिया की सारी खुशियां मिली। कहते हैं ना...अब समय आ गया है इस खूबसूरत किरदार को अलविदा कहने का। इसलिए नायरा हमेशा आपके और मेरे दिल में रहेगी..और मेरा कार्तिक आपके साथ रहेगा। कार्तिक, कायरव और अक्षू हमेशा आपके साथ रहेंगे आपका परिवार बनकर। आप देंगे ना मेरे परिवार को दिल में जगह।' 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: फना हो गई नायरा, क्या मोड़ लेगी कार्तिक की जिंदगी

राजन शाही ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के ट्विस्ट पर कही ये बात

इंडिया टीवी से बात करते हुए राजन शाही ने कहा- 'मेरे लिए ये सबसे कठिन शो है, 12 साल से और 3300 एपिसोड्स होने वाले हैं, गरिमा 12 साल से शो से जुड़ी हैं और जितने भी ट्विस्ट और टर्न्स शो में आए हैं गरिमा ने ही लाए हैं। एक्टर क्या बोलेंगे, राइटर क्या लिखेंगे और डायरेक्टर क्या शूट करेंगे वो सब गरिमा ही देखती हैं। 6 जनवरी बहुत जरूरी दिन होने वाला है टेलीविजन इतिहास का, और वहां से एक कड़ी शुरू होगी। एक नए सफर और नए तरह के रोमांस की शुरुआत होगी, ये दिन हमें हमेशा याद रहेगा।'

जो होगा शो के लिए अच्छा होगा - राजन शाही 

राजन शाही ने कहा- 'जो होगा शो के लिए अच्छा होगा, 10-12 दिन में पता चल जाएगा, कुछ फैसले लिए जा रहे हैं, शिवांगी मोहसिन के साथ बात करके लिए जा रहे हैं। रोज हम बात करते हैं, डिस्कस करते हैं उनसे इस बारे में, कुछ बहुत जरूरी होने वाला है। 12 साल से ये शो चल रहा है लेकिन 6 जनवरी बेहद जरूरी दिन है, इस शो के इतिहास में। इसलिए प्यार बनाए रखिए भरोसा बनाए रखिए।' 

शो की क्रिएटिव हेड गरिमा ने कही ये बात
गरिमा ने शो के बारे में बात करते हुए कहा- 'शो में हमें कुछ ऐसा लाना पड़ता है जिससे लोगों में शो को लेकर उत्साह बना रहे, कायरा फैंस को इतना पता है कि जब भी हमने ऐसा स्टेप लिया है और ऐसा कुछ किया है उन्हें पहले टेंशन होती है मगर बाद में उन्हें ये पसंद आता है। अभी जो भी आने वाला है ठीक है उन्हें थोड़ा टेंशन है, देखें शो, मगर जो भी होने वाला है हम श्योर हैं उन्हें बहुत पसंद आने वाला है । हर बार जब भी हम लीप लेते है, कार्तिक नायरा अलग होते हैं, हमें बहुत गालियां भी पड़ती हैं इंस्टा पर, मैं तो बोल रही हूं इंस्टा बंद करना होगा मुझे क्योंकि इस बार फिर गालियां पड़ने वाली हैं मुझे। लेकिन शो बहुत जरूरी है, मोहसिन शिवांगी और कार्तिक नायरा हमारे लिए बहुत जरूरी है। '

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन