कान्स फिल्म फेस्टिवल के 75 वें संस्करण ने सोशल मीडिया पर खूब अटेंशन बटोरा है। ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण सहित कई बड़ी भारतीय हस्तियों ने रेड कार्पेट पर अपने फैशन का जलवा बिखेरा। अब, कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की मशहूर कैरेक्टर गुत्थी ने कान्स रेड कार्पेट में भाग लिया है, दरअसल सुनील ग्रोवर ने गुत्थी की एक मॉर्फ्ड फोटो शेयर की है जिसमें गुत्थी रेड कार्पेट पर वॉक करती दिख रही है। सुनील ग्रोवर की ये तस्वीर देखकर सिर्फ फैंस ही नहीं सेलेब्स भी खुद को हंसने से नहीं रोक पा रहे हैं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 पर गुत्थी का मजेदार अंदाज
सुनील ग्रोवर वायरल ट्रेंड्स पर पोस्ट करने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने अपने फॉलोअर्स का मनोरंजन करने का यह मौका नहीं छोड़ा। कॉमेडियन ने कान्स 2022 के रेड कार्पेट पर अपने चरित्र गुत्थी की एक एडिटेड तस्वीर साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। तस्वीर में, गुत्थी सफेद रंग के गाउन में बेहद प्यारी लग रही हैं। यहां देखिए पोस्ट-
जैसे ही यह पोस्ट ऑनलाइन सामने आया, इसने कुछ ही समय में ढेर सारे लाइक और प्रशंसा बटोर ली। हिना खान, जो वर्तमान में कान्स फिल्म फेस्टिवल में भाग ले रही हैं, उन्होंने भी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में हंसी के इमोटिकॉन्स शेयर किए। ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस मौनी रॉय ने लिखा, "लोल (हंसते हुए इमोजी)।" इसके अलावा, जानी-मानी डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन उनके इस पोस्ट से मंत्रमुग्ध हो गईं। उन्होंने कहा, "वाह (फायर इमोटिकॉन)।"
गुत्थी ने पहना था Meryem Uzerli का ड्रेस
सुनील ग्रोवर ने जो ड्रेस गुत्थी को एडिट करके पहनाई थी वो स्टनिंग आउटफिट पहना था जर्मन-टर्किश एक्ट्रेस Meryem Uzerli ने। Meryem Uzerli अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उनके इस लुक की कान्स में खूब तारीफ हुई थी।
Image Source : INSTAGRAMगुत्थी ने लिया था इनका अवतार
यह पहली बार नहीं है जब सुनील ग्रोवर की पोस्ट ने फैंस का मनोरंजन किया है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट करते रहते हैं।
से भी पढ़ें-