1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa: अनुपमा और अनुज का कार वाला रोमांस देख फैंस हुए खुश, लेकिन अब आएगा बड़ा ट्विस्ट

Anupamaa: अनुपमा और अनुज का कार वाला रोमांस देख फैंस हुए खुश, लेकिन अब आएगा बड़ा ट्विस्ट

 Published : May 23, 2022 07:33 pm IST,  Updated : May 23, 2022 07:35 pm IST

'अनुपमा' सीरियल में अनुज और अनुपमा की शादी के बाद नए ट्विस्ट शुरू होंगे।

Anupamaa- India TV Hindi
Anupamaa Image Source : HOTSTAR

Anupamaa 23 May, 2022: अनुपमा और अनुज कपाड़िया हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं और आज के एपिसोड में, निर्माताओं ने अनुपमा की विदाई को दिखाया है। अनुपमा शाह के घर को छोड़कर अनुज के घर जाती है। मिस्टर एंड मिसेज कपाड़िया अपने घर जा रहे होते हैं मगर रास्ते में गाड़ी का टायर पंचर हो जाता है। अनुज और अनुपमा कार के अंदर होते हैं और शुरू हो जाता है उनका रोमांस।

अनुपमा और अनुज का कार वाला रोमांस देखकर फैंस बहुत खुश हुए। लेकिन शादी के बाद अनुपमा की जिंदगी में कई और ट्विस्ट आने वाले हैं। सिर्फ अनुपमा ही नहीं वनराज की जिंदगी भी इस शादी के बाद बदलने वाली है। अनुपमा की शादी के बाद वनराज को एहसास होगा कि बच्चों की सारी जिम्मेदारी तो अनुपमा ही उठाती थी ऐसे में अब उसे अनुपमा के जाने के बाद बच्चों की जिम्मेदारी उठानी होगी क्योंकि काव्या से उसे कोई उम्मीद नहीं है। अनुपमा की विदाई में सिर्फ अनुपमा ही नहीं बल्कि उसका एक्स हस्बैंड वनराज भी इमोशनल हो जाता है।

कपाड़िया सदन में अनुपमा नई-नवेली बहू के रूप में एंट्री लेगी और यहां उसे कई सारे गिफ्ट मिलेंगे। गोपी काका उसे प्रॉपर्टी की फाइल सौंप देंगे और तभी अनुज उससे कहेगा कि अबसे उसकी हर चीज पर अनुपमा का हक होगा।

इसे भी पढ़ें-

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection: वीकेंड पर कार्तिक आर्यन की फिल्म पर दर्शकों ने लुटाया प्यार, इतनी हो गई कमाई

Dhaakad Box Office Collection: 'भूल भुलैया 2' की कमाई की आंधी में उड़ी कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़', नहीं मिल पा रहे हैं दर्शक

Bhool Bhulaiyaa 2: कभी बाइक से तो कभी ऑटो रिक्शा से फैंस का प्यार देखने थिएटर्स पहुंचे कार्तिक आर्यन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन