1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa: क्या अनुज कर देगा शादी से इनकार? अनुपमा के फैंस ये बात जानकर हो जाएंगे मायूस!

Anupamaa: क्या अनुज कर देगा शादी से इनकार? अनुपमा के फैंस ये बात जानकर हो जाएंगे मायूस!

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : May 17, 2022 01:21 pm IST,  Updated : May 17, 2022 01:21 pm IST

Anupamaa: स्टार प्लस ते मशहूर सीरियल 'अनुपमा' में इस दौरान अनुपमा और अनुज की शादी का ट्रैक चल रहा है।

Anupamaa- India TV Hindi
Anupamaa Image Source : INSTAGRAM/RUPALIGANGULY

Highlights

  • स्टार प्लस का यह टीवी सीरियल टॉप टीआरपी में रहता है
  • शो के हालिया ट्रैक में अनुपमा और अनुज की शादी होने वाली है
  • सीरियल में अनुपमा और अनुज की हल्दी सेरेमनी पूरी हो चुकी है

Anupamaa: स्टार प्लस के मशहूर शो अनुपमा अपने ट्विस्ट और टर्न्स के जरिए हमेशा दर्शकों को लुभाता आ रहा है। शो की टीआरपी टॉप के सीरियल्स में सबसे ऊपर है। सीरियल के मौजूदा ट्रैक की बात करें फिलहाल अनुपमा और अनुज की शादी हो रही है। 

हल्दी सेरेमनी में दोनों परिवार एक साथ नजर आते हैं। बा और वनराज भी बापूजी की खातिर इस सेरेमनी में में शामिल होते हैं। पिछले कुछ हफ्तों में बहुत सारा ड्रामा हुआ और शो अपने रोमांचक ट्विस्ट की वजह से लोगों के बीच अपनी धाक जमाने में कामयाब रहा। जैसा कि अब तक देखा गया है कि अनुज, अनुपमा को हर वह खुशी देने की कोशिश करता है जिसकी वह हकदार है। अनुज के इस जेस्चर से अनुपमा की आंखें नम हो जाती हैं।

शो के मौजूदा ट्रैक में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। इस बार कोई और नहीं बल्कि मालविका शो की कहानी में बड़ा बदलाव लाएगी। फिलहाल सभी अनुज और अनुपमा की शादी को लेकर खुश हैं। जैसे ही हल्दी सेरेमनी खत्म होगी, सभी घर जाने लगेंगे। लेकिन अनुज, अनुपमा को छोड़कर जाने क लिए तैयार नहीं होगा। किसी तरह मालविका, अनुज को घर लेकर आती हैं और उसे बताते ही है कि वह अमेरिका जा रही है। इतना सुनने के बाद अनुज हैरान हो जाएगा। मालविका के इस फैसले के बाद अनुज उसके बिना शादी करने से मना कर देगा। वह फैसले को जानकर मालविका और जीके परेशान हो जाएंगे। 

क्या हो पाएगी अनुज और अनुपमा की शादी? जानने के लिए बने रहें इंडिया टीवी के साथ। 

इसे भी पढ़ें-

Anupama: अनुपमा-अनुज की शादी से पहले घर में होने वाली है एक मौत! क्या टल जाएगा विवाह

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Reunion: हिना खान ने अपनी पीढ़ी के एक्टर्स से की मुलाकात, किसे-किसे पहचाना?

रूपाली गांगुली की मेहंदी से भड़के फैंस, लेटेस्ट एपिसोड के बाद ट्रेंड करने लगा STOP RUINING ANUPAMA

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन