1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Reunion: हिना खान ने अपनी पीढ़ी के एक्टर्स से की मुलाकात, किसे-किसे पहचाना?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Reunion: हिना खान ने अपनी पीढ़ी के एक्टर्स से की मुलाकात, किसे-किसे पहचाना?

 Published : May 11, 2022 09:50 am IST,  Updated : May 11, 2022 09:50 am IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Reunion: हिना खान हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के पुराने कलाकारों से मिलीं। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Reunion- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Reunion Image Source : INSTAGRAM-HINA KHAN

Highlights

  • 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।
  • 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा लीड रोल में नजर आ रहे हैं।
  • हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 8 साल अक्षरा का रोल प्ले किया था।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का जश्न मनाया जा रहा है। अक्षरा उर्फ ​प्रणली राठौड़ वर्तमान में सबसे प्रसिद्ध कलाकारों में से एक बन गई हैं। लेकिन इस अक्षरा से पहले जिस अक्षरा ने टीवी इंडस्ट्री में राज किया था वो हैं हिना खान। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हिना खान ने 8 साल तक अक्षरा का रोल निभाया, बाद में उनकी बेटी नायरा का रोल शिवांगी जोशी ने प्ले किया। अब नायरा की बेटी अक्षरा के रोल में प्रणाली राठौड़ नजर आ रही हैं। हिना खान हाल ही में अपने पुराने ये रिश्ता... के कलाकारों से मिलीं। 

इस तस्वीर में हम देख सकते हैं हिना खान के साथ वर्षा का रोल निभाने वाली पूजा जोशी, अक्षरा की मां राजश्री का रोल निभाने वाली लता सबरवाल, अक्षरा की ननद नंदनी का रोल निभाने वाली निधि उत्तम समेत कई सितारे थे।

फिलहाल की बात करें तो प्रणाली राठौड़, हर्षद चोपड़ा और करिश्मा सावंत के साथ शो अपनी तीसरी पीढ़ी तक पहुंच गया है, शो में बड़े बदलाव आए हैं और कई कलाकार आए और दर्शकों के लिए कुछ अद्भुत यादें छोड़ गए। अक्षरा उर्फ ​प्रणली राठौड़ वर्तमान में सबसे प्रसिद्ध कलाकारों में से एक बन गई हैं। #AbhiRaKiShaadi सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लॉन्च हुए साढ़े 13 साल हो चुके हैं। राजन शाही के इस शो में हिना खान अक्षरा माहेश्वरी और करण मेहरा नैतिक सिंहानिया के रोल में इंट्रोड्यूस हुए थे, तकरीबन 8 साल बाद दोनों ही सितारों ने शो को अलविदा कह दिया और शिवांगी जोशी-मोहसिन खान शो के लीड सितारे बनकर आए। दोनों ने 5 साल शो में काम किया और फिर इस शो को अलविदा कह दिया। फिलहाल प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा इस जेनरेशन को आगे बढ़ा रहे हैं। लोगों को इनकी केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है'  स्टार प्लस पर हर रात साढ़े 9 बजे प्रसारित होता है।

 

ये भी पढ़ें-

रूपाली गांगुली की मेहंदी से भड़के फैंस, लेटेस्ट एपिसोड के बाद ट्रेंड करने लगा STOP RUINING ANUPAMA

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin और Anupamaa में आने वाले हैं जबरदस्त ट्विस्ट

Panchayat 2: फुलेरा गांव के पंचायत सचिव की फिर बढ़ी मुश्किलें, रिलीज हुआ मजेदार ट्रेलर

Major Trailer: साउथ की फिल्मों से क्यों पिछड़ रहा है बॉलीवुड? अदिवि शेष की फिल्म का ट्रेलर देखिए और समझिए

Prithviraj Trailer: अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज, सोनू सूद का अहम रोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन