साइनस की समस्या हैं परेशान तो ऐसे करें सेब के सिरके का इस्तेमाल और फिर देखें कमाल
साइनस की समस्या हैं परेशान तो ऐसे करें सेब के सिरके का इस्तेमाल और फिर देखें कमाल
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 19, 2020 05:42 pm IST, Updated : Jul 19, 2020 05:55 pm IST
एप्पल साइडर सिरका में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो नैचुरल तरीके से साइनस की समस्या से छुटकारा दिला देता है। जानिए कैसे करें इस्तेमाल।
Image Source : INSTA/NEVADASINUSRELIEF/GOLI_LOVE_GOLIसाइनस से छुटकारा पाने का घरेलू उपाय
सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो नैचुरल तरीके से साइनस की समस्या से छुटकारा दिला देता है।इसके साथ ही यह एलर्जी और साइनसाइटिसके लक्षणों को कम करता है। शहद के साथ एप्पल साइडर सिरका में एंटी बैक्टीरियल गुए पाए जाते हैं जो साइनस इंफेक्शन के कारण उत्पन्न बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एप्पल विनेगर की चाय फिर भाप ले सकते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर में भरपूर मात्रा में एंटीफंगल, एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लामेंट्री के साथ-साथ इम्यूनिटी बूस्टिंग प्रापर्टी पाई जाती है। जो साइनस से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर है।
साइनस से निजात पाने के लिए ऐसे लें सेब के सिरके की भाप
आधा कप पानी
आधा कप ऑर्गेनिक एप्पल विनेगर
5 बूंद नीलगिरी का तेल
एक तौलिया
एक पैन
पैन में पानी और एप्पल विनेगर डालकर 3-5 मिनट गर्म करें। इसके बाद इसमें नीलगिरी तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। नीलगिरी के तेल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको आसानी से साइनस की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। अब इस पैन को लें और अपने चेहरे को तौलिया से ढक लें। इसके बाद आंख और मुंह बंद करके नाक से सांस लेते हुए इस भाप को अंदर लें। कुछ देर ऐसा करने में आपको जरूर लाभ मिलेगा।