डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें खाने-पीने को लेकर की गई छोटी सी लापरवाही भी बहुत नुकसानदेह हो सकती है। यही वजह है कि इस बीमारी में डाइट का खास ध्यान रखना पड़ता। ऐसी बहुत सी खाने की चीजें हैं जिन्हें डायबिटीज मरीजों को खाने के लिए मना किया जाता है। वहीं, कई फूड्स ऐसे भी हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने से डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए कई मायने में फायदेमंद होती हैं। इसी तरह से अरबी के पत्ते का सेवन भी डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत अच्छा होता है। दिल के आकार वाली अरबी की पत्तियों में कई गुण पाए जाते हैं। भारतीय घरों में इसका इस्तेमाल सब्जी के अलावा कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है। अनोखे स्वाद के कारण अरबी के पत्ते का इस्तेमाल पकोड़े बनाने में भी किया जाता है।
Image Source : INSTAGRAM/foodie_savorer अरबी के पत्ते की पकौड़ी
बल्ड शुगर को कंट्रोल में रखता है अरबी का पत्ता
डायबिटीज मरीजों के लिए अरबी का पत्ता बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसमें स्टार्च होता है, जो शरीर में आसानी से अब्सॉर्ब नहीं होता है।
अरबी के पत्ते का सेवन करने से दूर रहती हैं ये बीमारियां
Image Source : INSTAGRAM/wayneunchealthcareहेल्दी हार्ट
हार्ट को हेल्दी रखता है अरबी का पत्ता
हार्ट, ब्लड को पंप करके शरीर के दूसरे अंगों में भेजता है। लेकिन, फैट जमा होने के कारण जब नर्व्स ब्लॉक हो जाती हैं तो ब्लड सर्कुलेशन भी रुक जाता है। इससे बचने के लिए अरबी की पत्तियां बहुत फायदेमंद हैं। इसमें नाइट्रेट पाया जाता है जो ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल में रखती है।
हाइपरटेंशन कंट्रोल करे
हाइपरटेंशन से पीड़ित लोगों को अपने आहार में अरबी का पत्ता शामिल करना चाहिए। इसमें फैट नहीं होता है और सोडियम की मात्रा भी बहुत कम होती है। नियमित रूप से अरबी के पत्ते का सेवन करने से हाइपरटेंशन की समस्या कंट्रोल रहती है।
Image Source : INSTAGRAM/bvallergyआंखों के लिए फायदेमंद है अरबी के पत्तों का सेवन
आंखों की रोशनी बढ़ाए
अरबी के पत्तों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। अरबी के पत्ते का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके अलावा इसमें विटामिन-ए भी पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है।
यहां पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें-
Latest Health News