1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बार-बार हो रही यूरिन इंफेक्शन की समस्या से छुटकारा दिलाएगा चावल का पानी, बस ऐसे करें इस्तेमाल

बार-बार हो रही यूरिन इंफेक्शन की समस्या से छुटकारा दिलाएगा चावल का पानी, बस ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 12, 2021 11:42 am IST,  Updated : Feb 12, 2021 11:42 am IST

महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन की समस्या का बार-बार सामना करना पड़ता है। अगर आप भी अधिकतर इस समस्या से परेशान रहते हैं तो चावल का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बार-बार हो रही यूरिन इंफेक्शन की समस्या से छुटकारा दिलाएगा चावल का पानी, बस ऐसे करें इस्तेमाल- India TV Hindi
बार-बार हो रही यूरिन इंफेक्शन की समस्या से छुटकारा दिलाएगा चावल का पानी, बस ऐसे करें इस्तेमाल Image Source : PEXEL/ INSTA/ANDROMENOPAUSE

यूरिन इंफेक्शन  की समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 40 प्रतिशत महिलाएं  यूरिन इंफेक्शन से परेशान रहती हैं। यूरिन इंफेक्शन को यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) नाम से जाता है।  यूरिन इंफेक्शन तब होता है जब मूत्राशय और उसकी नली संक्रमित हो जाती है। जिसे नॉर्मल भाषा में मूत्राशय में होने वाली सूजन कहा जाता है।

यूरिन इंफेक्शन लंबे समय से यूरिन रोके रखना, डायबिटीज, प्रेग्नेंसी, मोनोपॉज के समय इंफेक्शन आदि के कारण हो सकता है। महिलाओं को इस समस्या का बार-बार सामना करना पड़ता है। अगर आप भी अधिकतर इस समस्या से परेशान रहते हैं तो  चावल का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

बार-बार सांस फूल जाना लंग्स अनहेल्दी होने का संकेत, स्वामी रामदेव से जानिए फेफड़ों को स्ट्रांग रखने का कारगर उपाय

यूरिन इंफेक्शन के लक्षण

  • बार-बार यूरिन आना
  • यूरिन कम आना
  • यूरिन करते समय जलन होना
  • पेट के निचले हिस्से में अधिक दर्द होना
  • बुखार
  • उल्टी जैसा महसूस होना
  • यूरिन से खून आना
  • गंदा और बदबूदार यूरिन आना

थायराइड की समस्या को कंट्रोल करने में कारगर है अलसी का बीज, बस रोजाना ऐसे करें सेवन

यूरिन इंफेक्शन में कैसे मदद करेगा चावल का पानी

चावल के पानी को मांड नाम से भी जाना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट के साथ एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो यूरीन जाते समय होने वाली जलन से भी निजात दिलाता है। 

ऐसे करें सेवन

चावल का पानी में थोड़ी सी चीनी मिला लें और इसका सेवन करे। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

कैल्शियम की कमी दूर करेंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, हड्डियां होगी मजबूत

यूरिन इंफेक्शन से निजात पाने के अन्य उपाय

गोखरु
गोखरु को 400 ग्राम पानी में डालकर उबाल लें। जब ये 10 ग्राम बचे तब इसका सेवन करें।  आप चाहे तो इसमें वरुण छाल भी डाल सकते हैं।

बादाम
5-6 बादाम , छोटी इलायची और थोड़ी सी मिश्री लेकर पीस लें। इसे पानी में डालकर सेवन करे। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

सेब का सिरका
एक गिलास गुनगुने पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका और 1 चम्मच शहदल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके सेवन कर लें। इससे यूरिन इंफेक्शन से लाभ मिलेगा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।