1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. थायराइड की समस्या को कंट्रोल करने में कारगर है अलसी का बीज, बस रोजाना ऐसे करें सेवन

थायराइड की समस्या को कंट्रोल करने में कारगर है अलसी का बीज, बस रोजाना ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 12, 2021 11:08 am IST,  Updated : Feb 12, 2021 11:08 am IST

 देश में हर दसवां व्यक्ति थायराइड की समस्या का सामना करना है। जिसमें पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या अधिक है। जानिए इसे कैसे करे कंट्रोल

थायराइड की समस्या को कंट्रोल करने में कारगर है अलसी का बीज, बस रोजाना ऐसे करें सेवन- India TV Hindi
थायराइड की समस्या को कंट्रोल करने में कारगर है अलसी का बीज, बस रोजाना ऐसे करें सेवन Image Source : PEXEL/INSTA/ANDROMENOPAUSE

आजकल के समय खराब लाइफस्टाइल और खानपान के चलते लोगों को सेहत संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक बीमारी है थायराइड।  देश में हर दसवां व्यक्ति थायराइड की समस्या का सामना करना है। जिसमें पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या अधिक है।

जेनेटिक के अलावा खराब लाइफस्टाइल के कारण इस समस्या का सामना करना पड़ता है। थायराइड के कारण आपका तेजी से वजन बढ़ने या फिर घटने लगता है इसके अलावा हार्मोन का गड़बड़ा जाना भी शामिल है। थायराइड की समस्या को जड़ से खत्म करने का कोई इलाज नहीं है लेकिन कुछ दवाओं का सेवन कर इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा थायराइड को कंट्रोल करने के लिए अलसी का बीज भी काफी कारगर  साबित हो सकता है। जानिए कैसे करें सेवन। 

बार-बार सांस फूल जाना लंग्स अनहेल्दी होने का संकेत, स्वामी रामदेव से जानिए फेफड़ों को स्ट्रांग रखने का कारगर उपाय

थायराइड में अलसी का बीज कैसे कारगर?

आयुर्वेद के अनुसार अलसी का बीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें कैलोरी, सोडियम , पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम के अलावा अधिक मात्रा में ओमेगा फैटी एसिड 3 पाया जाता है। जो थायराइड के साथ-साथ वजन कम करने में भी मदद करता है। 

कैल्शियम की कमी दूर करेंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, हड्डियां होगी मजबूत

अलसी का ऐसे करें सेवन

अगर आप थायराइड की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसे आप भुनकर रख लें। रोजाना 1 चम्मच इसे खाएं। इसके अलावा आप चाहे तो इसे पाउडर बनाकर सेवन करे। इससे भी आपको विशेष लाभ मिलेगा। 

Weight Loss Tips: वजन घटाने में कारगर हैं हलीम के बीज, जानिए कैसे करना है सेवन

थायराइड के दौरान फॉलो करे ये डाइट प्लान

  • ऐसे भोजन का सेवन करे जिसमें कम मात्रा में वसा हो। 
  • अधिक से अधिक फलों और सब्जियों का सेवन करे। जिसमें हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करे।
  • ड्राई फूट्स में बादाम, काजू, सूरजमुखी के बीजों का सेवन करे। 
  • साबुत अनाज का सेवन करेय़
  • ऐसी चीजों का सेवन करे जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। इसके लिए आप गाजर का सेवन कर सकते हैं। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।