1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कैल्शियम की कमी दूर करेंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, हड्डियां होंगी मजबूत

कैल्शियम की कमी दूर करेंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, हड्डियां होंगी मजबूत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 12, 2021 07:52 am IST,  Updated : Feb 12, 2021 07:52 am IST

कई बार हम कैल्शियम का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं लेकिन वह ठीक ढंग से डाइजेस्ट नहीं हो पाती है जिससे हड्डियों संबंधी समस्या का सामना करना पड़ता है।

कैल्शियम की कमी दूर करेंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, हड्डियां होगी मजबूत- India TV Hindi
कैल्शियम की कमी दूर करेंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, हड्डियां होगी मजबूत Image Source : PEXEL

शरीर की हड्डियों और जोड़ों को हेल्दी रखने के साथ दांतों को मजबूत बनाने का मुख्य काम कैल्शियम का होता है। इसके साथ-साथ यह खून की कोशिकाओं को भी मजबूत बनाता है। कैल्शियम की कमी को हाइपोकैल्शिमिया के नाम से भी जाना जाता है। स्वामी रामदेव के अनुसार एक दिन में कम से कम 1 ग्राम कैल्शियम का सेवन करना जरुरी माना जाता है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने के कारण जोड़ों में दर्द, अर्थराइटिस, हड्डियों का टूटना शामिल हैं। 

कई बार हम कैल्शियम का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं लेकिन वह ठीक ढंग से डाइजेस्ट नहीं हो पाती है जिससे हड्डियों संबंधी समस्या का सामना करना पड़ता है। उम्र बढ़ने के साथ हमारे शरीर में कैल्शियम की अधिक कमी होने लगती है। ऐसे में आप इन चीजों का सेवन करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। 

अर्थराइटिस के दर्द से हैं परेशान तो लगाएं ये आर्युवेदिक लेप, जोड़ों के दर्द से मिलेगा इंस्टेंट लाभ

  
कपालभाति
इस प्राणायाम को करने से  पैंक्रियाज के बीटा सेल्स दोबारा एक्टिव हो जाते हैं। जिससे तेजी से इंसुलिन बनने लगता है। इसके साथ ही यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

अनुलोम विलोम
सबसे पहले पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब दाएं हाथ की अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बाएं नाक पर रखें और अंगूठे को दाएं वाले नाक पर लगा लें। तर्जनी और मध्यमा को मिलाकर मोड़ लें। अब बाएं नाक की ओर से सांस भरें और उसे अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बंद कर लें। इसके बाद दाएं नाक की ओर से अंगूठे को हटाकर सांस बाहर निकाल दें। इस आसन को 5 मिनट से लेकर आधा घंटा कर सकते हैं।   

डेयरी प्रोडक्ट्स
डेयरी प्रोडक्ट्स में सबसे अधिक कैल्शियम पाया जाता है। इसलिए जितना हो सके दूध, दही, पनीर आदि का सेवन करे। 

कम उम्र में ही हो रही हैं बीपी, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं, स्वामी रामदेव से जानिए युवा कैसे रखें खुद को फिट

औषधि

  • 1 ग्राम कैल्शियम रोजाना चाहिए। इसके लिए आप मुक्ता शुक्ति 1 ग्राम और मोतिपिष्टी एक चौथाई भाग लेकर सेवन करे। इसमें अधिक मात्रा में कैल्शियम पाई जाती हैं। जो इस कमी को पूरा करेगी। 
  • हल्दी, मेथी, ,सौंठ, सुराजान और अश्वगंधा और शतावर का सेवन करे।

गिलोय
गिलोय में गिलोइन नामक ग्लूकोसाइड और टीनोस्पोरिन, पामेरिन एवं टीनोस्पोरिक एसिड, कॉपर, आयरन, फास्फोरस, जिंक,कैल्शियम, मैग्नीशियम पाया जाता है। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होगी। इसके लिए आप  गिलोय सत्व, गिलोय जूस  या गिलोय स्वरस और गिलोय चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। 

वर्जिन कोकोनट ऑयल
आयुर्वेद के अनुसार वर्जिन कोकोनट ऑयल सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें एंटिएलर्जिक, एंटिबायॉटिक, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरिया के साथ-साथ कैल्शियम  जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए रोजाना सुबह 1 चम्मच वर्जिन कोकोनट ऑयल का सेवन करे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।