सर्द मौसम में गर्मा-गर्म और स्वादिष्ट भोजन सभी के मन को भाता है। ठंड में खाने-पीने की कई चीजें मिलने लगती हैं। कुछ पौष्टिक फल-सब्जियों को नियमित रूप से डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को बहुत सोच समझकर आहार लेना पड़ता है। डायबिटीज एक ऐसी ही बीमारी है जो एक बार किसी को हो जाए तो उसे जीवन भर दवाईयों के सहारे रहना पड़ता है। अगर शुगर पेशेंट अपने खानपान को सही रखें और नियमित व्यायाम करें तो इंसुलिन लेवल काफी हद तक कंट्रोल में रहता है। इसके लिए इस बात की जानकारी होना बहुत जरूरी है कि मौसम के मुताबिक आहार में क्या लेना चाहिए और क्या नहीं? सर्दियों में लोग मूली का सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज पेशेंट मूली खा सकते हैं या नहीं?
क्या डायबिटीज पेशेंट खा सकते हैं मूली?
मूली में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही इसमें ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर में इंसुलिन के लेवल को नियंत्रित रखते हैं। मूली को सलाद के रूप में या इसके पराठे बनाकर खाया जा सकता है। ध्यान रहे कि मूली का सेवन करने से आपको किसी भी तरह की दिक्कत होती है डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इन मौसमी चीजों को भी करें डाइट में शामिल
- डायबिटीज मरीजों के लिए पालक और मेथी से बने साग का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
- फलों में अमरूद का सेवन करना लाभदायक रहेगा। इसमें विटामिन-ए और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो डायबिटीज पेशेंट के आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
- ड्राई फ्रूट्स में बादाम खाना फायदेमंद हो सकता है। बादाम में विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।
- शुगर पेशेंट को अपनी डाइट में राजमा जरूर शामिल करना चाहिए। विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर राजमा शुगर को कंट्रोल करने में मददगार होता है।
क्या ना खाएं?
डायबिटीज मरीजों को ऐसे फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए जिनमें ग्लाइसेमिक बहुत ज्यादा होता है। शहद, व्हाइट ब्रेड, चावल, पास्ता खाने से परहेज करें। इसके अलावा समय-समय पर अपना शुगर लेवल चेक करते रहें और दवाईयों के साथ नियमित रूप से व्यायाम भी करें।
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।
पढ़ें अन्य संबंधित खबरें-
Latest Health News