आंखों की जलन से पाना है छुटकारा तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम
आंखों की जलन से पाना है छुटकारा तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम
India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 24, 2020 05:14 pm IST, Updated : Aug 24, 2020 06:03 pm IST
आंखों में जलन को दूर करने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। इससे आपको इंस्टेंट रिलीफ मिल जाएगा।
Image Source : INSTAGRAM/ALLERGYFIXEye Irritation
लगातार लैपटॉप पर काम करने की वजह से आंखों में जलन की समस्या कई लोगों को हो रही है। काम के दौरान लगातार हो रही इस जलन को लोग समय न मिलने की वजह से इग्नोर करते रहते हैं। ऐसा करना आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आंखों में जलन को दूर करने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। इससे आपको इंस्टेंट रिलीफ मिल जाएगा।
ठंडे पानी से आंखों को बार बार धोएं
आंखों को ठंडे पानी से धोना सबसे आसान नुस्खा है। इसके लिए बस आप ठंडा पानी एक बर्तन में लें। आंखों को खोलकर रखें और पानी के छीटें आंखों में मारे। ऐसा करने से आंखों की जलन कम होगी। इसके साथ ही अगर सूजन भी होगी तो वो भी कम हो जाएगी। ऐसा आप काम करते हुए दो-तीन बार करेंगे तो ठीक रहेगा।
ठंडा चम्मच भी देगा आराम
आंखों में ठंडे पानी से छीटें मारने के अलावा आप ठंडे चम्मच से भी आंखों की जलन को दूर कर सकते हैं। इसके लिए बस आप एक गिलास में ठंडा पानी लें। उसमें बर्फ के कुछ टुकड़े डालें और चार चम्मचों को उस गिलास में डाल दें। करीब 5 मिनट बाद दो चम्मच बाहर निकालें और उन्हें आंखों के ऊपर रखकर थोड़ी देर लेट जाएं। इससे आंखों को ठंडक पहुंचेगी। ध्यान रहे कि चम्मच स्टील का ही हो। क्योंकि स्टील का चम्मच ज्यादा वक्त तक ठंडा रहेगा।
Image Source : PINTERESTPotato
आलू के पीसेज को काटकर आंखों पर रखें
आलू सिर्फ खाने में स्वादिष्ट ही नहीं होता बल्कि ये आंखों की जलन को भी दूर करने का काम करता है। इसके लिए बस आप एक आलू को फ्रिज में रख दें। आलू जब ठंडा हो जाए तो उसका एक गोल स्लाइस काटें और आंखों के ऊपर थोड़ी देर के लिए रख दें। इससे आपकी आंखों की जलन कम होगी।
प्योर गुलाब जल भी उपयोगी
अगर आपके घर पर प्योर गुलाब जल रखा हो तो वो भी आंखों में जलन की समस्या को दूर कर सकता है। इसके लिए बस आप गुलाब जल की दो बूंदें आंखों में डालकर आराम से लेट जाएं। ये आंखों को ठंडक पहुंचाएगा और जलन भी कम होगी।