1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दिल के मरीज भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, हार्ट पर पड़ेगा बुरा असर

दिल के मरीज भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, हार्ट पर पड़ेगा बुरा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 22, 2020 06:11 pm IST,  Updated : Aug 22, 2020 06:11 pm IST

दिल की बीमारी से सिर्फ बुजुर्ग ही नही बल्कि युवा भी तेजी से शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी दिल के मरीज हैं तो अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। जानिए किन चीजों का न करें सेवन।

हेल्दी हार्ट के लिए न करें इन चीजों का सेवन- India TV Hindi
हेल्दी हार्ट के लिए न करें इन चीजों का सेवन Image Source : INSTAGRAMCARDIOSTUDY

आज के समय में दिल की बीमारियां होना काफी समस्या हो गई हैं। जिससे बचने के लिए हम कई तरह के उपाय अपनाते हैं। दिल की समस्या कितनी गंभीर होती हैं। इस बारे में हर कोई अच्छी तरह से जानता है। सेकिन जब बात दिल की ठीक से देखभाल रखने की आती हैं तो आधे लोग ध्यान ही नहीं देते हैं। जिसके कारण दिल की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। हेल्दी हार्ट के लिए अच्छी डाइट होना बहुत ही जरूरी है। 

दिल की बीमारी से सिर्फ बुजुर्ग ही नही बल्कि युवा भी तेजी से शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी दिल के मरीज हैं तो अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही ऐसी चीजों का सेवन करें जिससे दिल पर बुरा असर पड़ा। जानिए ऐसी कौन सी चीजें है जिनका सेवन करने से खुद को कोसों दूर रखें। 

जब अचानक कम हो जाए ब्लड प्रेशर तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुंरत मिलेगा लाभ

हद्य रोग में न करें इन चीजों का सेवन

लाल मीट

लाल मीट में अधिक मात्रा में सैचुरेटेड फैट होता है जिससे शरीर में बैड कोलेस्ट्राल बढ़ जाता है। इसलिए लाल की जगह आप चाहे तो मछली या फिर चिकन का सेवन कर सकते हैं। 

चीनी और नमक
अधिक मात्रा में चीनी और नमक का सेवन करने से आपको हाई बीपी की समस्या हो सकती हैं। जिससे हार्ट पर भी बुरा असर पड़ेगा। 

बप्‍पा के फेवरेट मोदक को खाने से डायबिटीज, थायराइड सहित ये बीमारियां रहेगी कोसों दूर, जानें और स्वास्थ्य लाभ

 हेल्दी हार्ट के लिए न करें इन चीजों का सेवन
Image Source : INSTAGRAMCARDIOSTUDY  हेल्दी हार्ट के लिए न करें इन चीजों का सेवन

ट्रांस फैट
ट्रांस फैट प्रोसेस्ड और पैकेट बंद प्रोडक्ट्स में पाया जाता है। खासकर उनमें जिन्हें लंबे समय तक रखा जाता है। जिस भी प्रोडक्ट में हाइड्रोजेनेटेड लिखा हैं। उसे न खरीदें। 

अंडे की जर्दी
अंडे की जर्दी में सेचुरेटेड फैट होता है न कि सफेद भाग में। इसे अचानक से बंद न करें क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए और बी पाया जाता है। इसलिए आप इसे कम मात्रा में सेवन करें। 

हेल्दी हार्ट के लिए करें इन चीजों का सेवन

  • हार्ट को हेल्दी रखने के लिए भरपूर मात्रा में फल और सब्जियों का सेवन करें।
  • साबुत अनाज में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन अधिक मात्रा में करें। 
  •  नट्स में मोनोअनसेचुरेटेड फैट पाया जाता है। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। 
  • एक स्टडी के अनुसार दिन में 2 कप ग्रीन टी का सेवन करने से 16 प्रतिशत हद्य रोग का खतरा कम होता है। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।