1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्‍या मच्‍छर के काटने से भी हो सकते हैं कोरोना वायरस से संक्रमित? WHO से जानिए इसका जवाब

क्‍या मच्‍छर के काटने से भी हो सकते हैं कोरोना वायरस से संक्रमित? WHO से जानिए इसका जवाब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 22, 2020 07:30 pm IST,  Updated : Aug 22, 2020 07:30 pm IST

विश्व स्वास्थ्य संगछन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात को बताया। इससे पहले अमेरिका के वैज्ञानिकों ने भी कहा था कि मच्छरों के काटने से कोरोना वायरस नहीं फैल सकता है।

क्‍या मच्‍छर के काटने से भी हो सकते हैं कोरोना वायरस से संक्रमित? WHO से जानिए इसका जवाब- India TV Hindi
क्‍या मच्‍छर के काटने से भी हो सकते हैं कोरोना वायरस से संक्रमित? WHO से जानिए इसका जवाब Image Source : INSTAGRAM/THEGEORGEGINIS

कोरोना वायरस के फैलने को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। कई लोगों का मानना है कि मच्छरों के काटने से भी कोरोना फैल सकता है। लेकिन आपको बता दें कि इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं हैं। विश्व स्वास्थ्य संगछन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात को बताया। इससे पहले अमेरिका के वैज्ञानिकों ने भी कहा था कि मच्छरों के काटने से कोरोना वायरस नहीं फैल सकता है। 

जब अचानक कम हो जाए ब्लड प्रेशर तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुंरत मिलेगा लाभ

डब्लूएचओ ने पोस्ट शेयर करके बताया कि कोरोना वायरस मच्छरों के माध्यम से नहीं फैल सकता है। नया कोरोना वायरस ड्रापलेट्स से ही फैलता है। जब किसी संक्रमित व्यक्ति छींकते या खांसते समय मुंह से बूंदे निकलती हैं उसी के द्वारा दूसरा व्यक्ति भी संक्रमित हो जाता है। इसलिए खुद को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें। इसके साथ ही लोगों से दूरी बनाकर रखें।  

बप्‍पा के फेवरेट मोदक को खाने से डायबिटीज, थायराइड सहित ये बीमारियां रहेगी कोसों दूर, जानें और स्वास्थ्य लाभ

इससे पहले अमेरिका  के कंसास की यूनिवर्सिटी की शोध पत्रिका साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित हुआ है। इसके सह-लेखक स्टीफन हीग्स ने कहा कि अपने अध्‍ययन में वैज्ञानिक ढंग से प्रमाण जुटाकर विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के दावे को और पुख्‍ता किया है।  जिसमें बताया गया है कि मच्‍छरों की तीन प्रजातियां  ऐसी होती है जिनसे द्वारा भी कोरोना वा.रस आगे नहीं फैल सकता हैं। क्योंकि कोरोना मच्छरों के अंदर जिंदा रहने में असमर्थ हैं। 

कटने-छिलने या चोट लगने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तेजी से भरेगा घाव और नहीं होगा इंफेक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।