कोरोना संक्रमण सहित कई तरह की बीमारियों से बचने के लिए इम्युनिटी को मजबूत रखना जरूरी होता है। घरेलू नुस्खों की मदद से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। कुछ ऐसी नैचुरल चीजें हैं जिनका सेवन करने से इम्युन अगर आप रोजाना चाय पीते हैं तो आप अपनी चाय को भी इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक के रूप में बना सकते हैं। इसके लिए आप चाय में कुछ चीजें मिलाकर पिएं। ऐसा करने से सिर्फ ये हेल्दी बनेगी बल्कि इसका सेवन कर आप इम्युन सिस्टम को भी बेहतर कर सकते हैं।
चाय में ऐसे करें बदलाव
अगर आप सोच रहे हैं कि इम्युनिटी को एक दिन में बढ़ाया जा सकता है तो यह मुमकिन नहीं है। इसके लिए नियमित रूप से प्रयास की जरूरत होती है। अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने होते हैं। ऐसे में आप अपनी चाय में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं। चाय में अदरक, शहद या गुड़ डाल सकते हैं। लेकिन 2 ऐसी खास चीजें हैं जिन्हें एक कप चाय में मिलाने से कमाल का फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें।
इन 2 चीजों को चाय में मिलाकर पीने से इम्युनिटी बूस्ट करने में मिलती है मदद
मुलेठी
Image Source : instagram/#muleethiमुलेठी
मुलेठी का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई तरह के रोगों से लड़ने के लिए किया जाता है। इसमें इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने वाले कई तरह के गुण मौजूद हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आयुर्वेद में इसे औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है। यह न सिर्फ सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को दूर करती है बल्कि गले और रेस्पिरेटरी सिस्टम को भी ठीक करने में मदद कर सकती है। मुलेठी में एंटी वायरल और एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो इम्युनिटी को बूस्ट कर सकते हैं।
लौंग
Image Source : #laung लौंग
लौंग वाली चाय पीने से आपको इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इससे न सिर्फ आपकी चाय में फ्लेवर आ सकता है बल्कि यह एंटी वायरल और एंटी ऑक्सीडेंट से भी भरपूर हो सकती है। लौंग शरीर में मौजूद कंजेशन को खत्म करने में मदद करती है।
पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें-
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।
Latest Health News