ब्लड शुगर या डायबिटीज के मरीजों को मीठा खाने की मनाही होती है। यही कारण है कि डायबिटिक पेशेंट आम जैसे स्वादिष्ट फल को भी नहीं खा सकते हैं। लेकिन, इनके पत्तों को जरूर उपयोग में ला सकते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए आम के पत्ते काफी फायदेमंद हो सकते हैं। आम के पत्तों का अर्क ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
स्लिप डिस्क, सर्वाइकल और साइटिका से हैं परेशान तो स्वामी रामदेव से जानिए इनका रामबाण इलाज
दरअसल, डायबिटीज में लगातार ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने की जरूरत होती है। आम के पत्तों का अर्क ग्लूकोज के इंसुलिन बनाने और उसे शरीर के जरूरी अंगो तक पहुंचाने में सुधार कर सकता है। इसके अलावा आम के पत्ते पेक्टिन, विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होते हैं, इसलिए ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकते हैं।
Image Source : INSTAGRAM/#mango leaves आम की पत्तियां
आम की पत्तियों में एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाई जाती है। ये शरीर से टॉक्सिक सब्सटेंस को हटाने और एलर्जी से बचाने में मदद कर सकते हैं। यहां जानें ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आम की पत्तियां किस तरह से फायदेमंद हो सकती हैं। साथ ही ये भी जानिए कि इन्हें कैसे इस्तेमाल किया जाता है?
शुगर को कंट्रोल करने के लिए इस तरह से फायदेमंद हैं आम की पत्तियां
आम के पत्तों के अर्क को शरीर में इंसुलिन उत्पादन बढ़ाने के लिए जाना जाता है और यह बल्ड में कोलेस्ट्रॉल से भी लड़ता है। आम की पत्तियों में विटामिन सी, पेक्टिन और फाइबर होता है। इसके अलावा, आम के पत्तों को डायबिटीज के लक्षणों से राहत देने के लिए भी जाना जाता है।
आम की पत्तियों में इंसुलिन उत्पादन और ग्लूकोज के वितरण में सुधार करने की क्षमता होती है। वे ब्लड ग्लूकोज के लेवल को स्थिर करने में मदद कर सकते हैं। आम के पत्ते पेक्टिन, विटामिन सी और फाइबर भी होता है।
कैसे करें आम के पत्तों का इस्तेमाल?
डायबिटीज के लिए आम के पत्तों का उपयोग करने के लिए आपको एक बहुत ही सरल विधि का पालन करना होगा। आपको बस 10-15 आम के पत्तों को लेना है और उन्हें ठीक से पानी में उबालना है। पत्तियों को ठीक से उबालने के बाद, उन्हें रात भर छोड़ दें। पानी को छान लें और इसे सुबह खाली पेट पिएं। कुछ महीनों के लिए नियमित रूप से इसे पीने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रह सकता है।
यहां पढ़ें हेल्थ से जुड़़ी अन्य बड़ी खबरें-
नोट- ऊपर दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए है। इसमें किसी डॉक्टर की सलाह नहीं ली गई है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Latest Health News