1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Constipation home remedies: कब्ज की समस्या से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत

Constipation home remedies: कब्ज की समस्या से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 20, 2021 10:14 pm IST,  Updated : Feb 20, 2021 10:14 pm IST

खाने-पीने की गलत आदत के चलते बड़ी संख्या में लोग कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं। लेकिन, कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

कब्ज से राहत पाने के...- India TV Hindi
कब्ज से राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खे  Image Source : INSTAGRAM/#CONSTIPATION

पेट से जुड़ी ऐसी बहुत सी समस्याएं होती हैं जिसके कारण व्यक्ति के स्वास्थय पर बुरा असर पड़ता है। अगर आपका पेट ठीक है तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। कब्ज पेट सी जुड़ी एक आम समस्या है। इस समस्या की वजह से किसी काम में मन नहीं लगता है। खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते कब्ज की समस्या होती है। आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान घरेलू नुस्खे जिन्हें अपनाकर इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। इससे पहले ये जानना जरूरी है कि वो कौनसे कारण हैं जिसके चलते कब्ज होता है?

अनियमित पीरियड्स से छुटकारा दिलाएंगे ये खास उपाय, मिलेगा असहनीय दर्द से भी निजात

इन कारणों से होती है कब्ज की समस्या

constipation
Image Source : INSTAGRAM/AURELIEDMLकब्ज की समस्या 

  • कम पानी पीने से शुरू होती है कब्ज की समस्या। 
  • ज्यादा तेल-मसाले का सेवन करने से होता है कब्ज। 
  • लगातार एक ही जगह पर बैठे रहना है कब्ज का कारण।
  • वजन कम करने के लिए जरूरत से कम खाना खाने से होता है कब्ज। 

Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने में सहायक हैं ये 7 घरेलू उपचार

कब्ज दूर करने के 5 आसान घरेलू उपाय-

constipation
Image Source : INSTAGRAM/NATIVEPATHघरेलू नुस्खे अपनाकर पाएं कब्ज से छुटकारा 

  • रात में सोने से पहले दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और पेट भी ठीक रहेगा।
  • गरम पानी में नींबू रस और काला नमक मिलाकर पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। 
  • त्रिफला को पानी में फुलाकर उस पानी का सेवन करने से पेट की समस्या दूर होती है। यह कब्ज के लिए रामबाण माना जाता है। 
  • पपीते का सेवन करने से पेट की समस्या दूर रहती है। इसमें विटामिन डी की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए, रोजाना पका पपीता और अमरूद का सेवन करें। 
  • अंजीर को पानी में फुलाकर खाएं। इसे दूध के साथ भी पी सकते हैं। कुछ दिनों तक इसका इस्तेमाल करने से कब्ज की समस्या दूर हो सकती है। 

यहां पढ़े हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें- 

Weight loss Diet: वजन घटाना है तो रात के खाने में शामिल कीजिए ये 5 फूड्स, जल्द दिखेगा असर

टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है इमली के बीज, जानें सेवन करने का तरीका

आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय, हट जाएगा चश्मा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।