आज के समय में खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए अब हम आयुर्वेदिक दवाओं की ओर ज्यादा रूख करते हैं। इन्हीं औषधियों में से एक है मुलेठी। आमतौ पर मुलेठी का इस्तेमाल सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा पाने में किा जाता है। लेकिन इसमें ऐसे विटामिन्स, मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपको कई खतरनाक बीमारियों से बचा सकता है।
मुलेठी में पाए जाने वाले तत्व
औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी में विटामिन बी, ई के साथ-साथ फास्फोरस, कैल्शियम, कोलीन, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सिलिकॉन, प्रोटीन, ग्लिसराइजिक एसिड के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बायोटिक गुण पाए जाते हैं।
कितनी मात्रा में मुलेठी खाना स्वास्थ्य के लिए बेहतर
आमतौर पर मुलेठी का सेवन 3-5 ग्राम ही पाउडर के रूप में करना चाहिए। आपको बता दें कि मुलेठी की तासीर ठंडी होती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
मुलेठी के बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ
शरीर की कमजोरी करें दूर
अगर आप खुद को बहुत ही ज्यादा कमजोर महसूस कर रहे हैं तो इसके लिए एक चम्मच मुलेठी के पाउडर में आधा चम्मच शहद और एक चम्मच घी मिलाकर एक कप दूध के साथ सुबह-शाम इसका सेवन करें। 1 माह में आपको फर्क नजर आ जाएगा।
करी पत्ता है औषधीय गुणों से भरपूर, वजन कम करने सहित इन सात बीमारियों से दिलाए छुटकारा
Image Source : instagram/im_easyveda_
औषधीय गुणों भरपूर मुलेठी का बस इतनी मात्रा में करें सेवन, इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ मिलेंगे ये फायदे
इम्यूनिटी करें बूस्ट
मुलेठी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप मुलेठी के पाउडर को शहद या घी के साथ खा सकते हैं।
पीरियड्स में होने वाली समस्या के लिए फायदेमंद
अगर पीरियड्स के समय अधिक ब्ली़डिंग होती है तो मुलेठी कारगर साबित हो सकती है। इसके लिए 1-2 ग्राम मुलेठी पाउडर को 5-10 ग्राम मिश्री के साथ मिलाकर चावल के धोवन के साथ पीसकर पिएं।
एनीमिया
मुलेठी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आसानी से शरीर में खून की कमी को पूरा कर देता है। इसके लिए शहद में एक चम्मच मुलेठी मिलाकर पिएं। इसके अलावा आप चाहे तो 10-20 मिली मुलेठी का काढ़ा में शहद मिलाकर पिएं।
पेट दर्द की समस्या
अगर पेट दर्द या फेट फूलने की समस्य से परेशान हैं तो मुलेठी चूर्ण को शहद या फिर मिश्री के साथ खा लें।
जानिए दालचीनी को कब और कितनी मात्रा में लेना है सही, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन बीमारियों से दिलाएंगी निजात
सुखी खांसी
कई लोगों को सुखी खांसी की समस्या होती है। इसके लिए वह जाने कितना इलाज करता हैं लेकिन लाभ नहीं मिलता है। ऐसे में मुलेठी कारगर साबित हो सकती है। इसके लिए मुलेठी को मुंह में रखकर चूसते रहें। इससे आराम मिलेगा। इसके अलावा एक चम्मच मुलेठी में शहद मिलाकर दिन में 2-3 बार सेवन करें।
माइग्रेन का दर्द
अगर आप माइग्रेन की समस्या से बहुत अधिक परेशान रहते हैं तो मुलेठी पाउडर में शहद मिलाकर इसकी कुछ बूंदे नाक में डाल लें।
बालों को रखें हेल्दी
अगर आप तेजी से अपने बाल बढ़ाना चाहते हैं इसके लिए मुलेठी और तिल को बराबर मात्रा में लेकर कच्चे दूध में पीसकर बालों की स्कैल्प में अच्छी तरह से लगा लें। आधा घंटा लगा रहने के बाद शैंपू के साथ बालों को धो लें।
अन्य खबरों के लिए करें क्लिक
जानिए गिलोय को कब और कितनी मात्रा में लेना है सही, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
तेजी से करना चाहते हैं वजन कम तो बस करें खाली पेट इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, फिर देखें कमाल
सहजन की पत्तियों से बनाएं ये पावरफुल चाय, बीपी सहित इन 7 बीमारियां से मिलेगा छुटकारा
कोरोना से बचाव करता है तुलसी अर्क, घर पर बनाइए और कोविड 19 रहेगा कोसों दूर
कैल्शियम की कमी से हो जाती है ये बीमारियां, इन फूड्स से शरीर में बढ़ेगा ये विटामिन
Latest Health News