1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. करी पत्ता है औषधीय गुणों से भरपूर, वजन कम करने सहित इन सात बीमारियों से दिलाए छुटकारा

करी पत्ता है औषधीय गुणों से भरपूर, वजन कम करने सहित इन सात बीमारियों से दिलाए छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 21, 2020 04:34 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 04:35 pm IST

करी पत्ता खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। ये वजन कम करने के साथ-साथ डायबिटीज जैसे रोगों से भी निजात दिलाता है।

करी पत्ता- India TV Hindi
करी पत्ता Image Source : INSTAGRAM/ZOYLO_DIGIHEALTH

अधिकतर घरों में करी पत्ते का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने में किया जाता है। दक्षिण भारत की बात करें तो वहां पर हर एक पकवान इसके बिना अधूरा माना जाता है। फिर चाहे बात तड़का लगाने की हो या फिर रेसिपी को गार्निश करने की। ये रेसिपी की स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। काफी कम ही लोग जानते होंगे कि करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होती है। 

करी पत्ता आपका डायबिटीज कंट्रोल करने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पोषक तत्व आपको कई बीमारियों से भी छुटकारा दिला सकते हैं। जानिए करी पत्ता खाने के बेहतरीन लाभ के बारे में। आमतौर पर करी पत्ता को मीठी नीम के नाम से भी जाना जाता है। 

करी पत्ता में पाएं जाने वाले तत्व

करी पत्ता में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फॉलिक एसिड, विटामिन बी1, बी2, सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट, एंटी-डायबिटिक, एंटी-माइक्रोबियल गुण भी पाए जाते हैं। 

जानिए दालचीनी को कब और कितनी मात्रा में लेना है सही, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन बीमारियों से दिलाएंगी निजात

करी पत्ता है औषधीय गुणों से भरपूर, वजन कम करने सहित इन सात बीमारियों से दिलाएं छुटकारा
Image Source : INSTAGRAM/HEALTH_HEALTHYFOODकरी पत्ता है औषधीय गुणों से भरपूर, वजन कम करने सहित इन सात बीमारियों से दिलाए छुटकारा

करी पत्ता का कितना करें इस्तेमाल

करी की पत्तियों के अलावा इसका रस और काढ़ा बनाकर भी पिया जाता है। 10-12 पत्तियों से ज्यादा सेवन न करें। इसके अलावा 5 मिली रस और 10-20 मिली काढ़ा का सेवन करें।

करी पत्ता से होने वाले स्वास्थ्य लाभ

खून की कमी को करें दूर

करी पत्ता में भरपूर मात्रा में आयरन, फॉलिक एसिड पाया जाता है जो आपके शरीर में खून की कमी की समस्या नहीं होने देते हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर अलसी है डायबिटीज जैसे रोगों के लिए रामबाण, जानिए खाने का सही तरीका

डायबिटीज
करी पत्ते में फाइबर पाया जाता है जो इंसुलिन में पॉजिटिव करने में मदद करता है। जिससे आपका ब्लड शुगर का वलेवल तेजी से कम हो जाता है। इसके लिए रोजाना सुबह 10 पत्तियों का सेवन करें।

बुखार
 बुखार आने पर करी पत्ता लाभकारी साबित हो सकता है। इसके लिए करी पत्ता का काढ़ा बनाकर करीब 10-20 मिली पीने को दें।

करी का काढ़ा
Image Source : INSTAGRAM/MAMA_TALKS/करी का काढ़ा

त्वचा से जुड़ी समस्याओं  के लिए
करी पत्ता में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सिडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। यह  स्किन संबंधी हर समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए करी पत्ता का रस लगाए। इसके अलावा आप चाहे तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। 

सिर दर्द
सिर दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए करी पत्ता कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए करी पत्ता को पीसकर माथे पर लगाएं। कुछ ही देर में आपको लाभ मिल जाएगा। 

रोज आंवला खाने से मोटापे समेत दूर रहेंगी ये बीमारियां, जानिए किस बीमारी में कितना करें सेवन

मुंह से बदबू
अगर आप हमेशा मुंह से बदबू आने की समस्या से परेशान रहते हैं तो बस 3-4 करी पत्ता मुंह में डालकर चबा लें। तुरंत आपको लाभ मिलेगा। 

बहदजमी की समस्या
करी पत्ता के रस में नींबू का रस और थोड़ी सी चीनी मिलाकर सुबह-सुबह एक चम्मच इसका सेवन करें। 

पेट में कीड़े
अगर आप अधिकतर पेट के कीड़ों से परेशान रहते हैं तो इसके लिए 10-15 मिली करी पत्ते का रस पी लें। इससे आपको तुंरत फायदा मिलेगा।

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

जामुन का फल ही नहीं पत्तियां भी हैं औषधि गुणों से भरपूर, डायबिटीज के अलावा इन बीमारियों में कारगर

जानिए गिलोय को कब और कितनी मात्रा में लेना है सही, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

तेजी से करना चाहते हैं वजन कम तो बस करें खाली पेट इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, फिर देखें कमाल

सहजन की पत्तियों से बनाएं ये पावरफुल चाय, बीपी सहित इन 7 बीमारियां से मिलेगा छुटकारा

कोरोना से बचाव करता है तुलसी अर्क, घर पर बनाइए और कोविड 19 रहेगा कोसों दूर

कैल्शियम की कमी से हो जाती है ये बीमारियां, इन फूड्स से शरीर में बढ़ेगा ये विटामिन

कोरोना वायरस के 15 लक्षण, इनमें से दस भी दिखें तो तुरंत करवाएं कोरोना टेस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।