सोते समय खर्राटे लेना आम बात है और ज्यादातर लोग इसे हल्के में लेते हैं। बहुत से लोगों को इस बात से अनजान होते हैं कि खर्राटे की वजह से उनके सेहत पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि, खर्राटे की वजह आमतौर पर गंभीर नहीं होती है और आप लाइफस्टाइल में मामूली बदलाव करके इससे छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन, इस बात से में कोई दो राय नहीं कि अक्सर किसी एक व्यक्ति के खर्राटे लेने की वजह से दूसरे व्यक्ति को परेशानी झेलनी पड़ती है। खर्राटे की वजह से दूसरे व्यक्ति की रात की नींद खराब हो सकती है। खर्राटे लेने वाले लोग जब किसी बस या ट्रेन के सफर में आपके पास बैठ जाते हैं तो आपकी यात्रा काफी परेशानी भरी हो सकती है।
इस वजह से आते हैं खर्राटे
खर्राटे आने के पीछे बहुत सी वजह हो सकती है। इनमें स्लीपिंग डिसऑर्डर, एलर्जी, नाक में सूजन, जीभ का मोटा होना, अधिक धूम्रपान करना, शराब या नशीले पदार्थों का सेवन करना शामिल है। इसके अलावा खर्राटे गलत तरीके से सोने की वजह से भी आते हैं या जिन लोगों को सर्दी-खांसी की समस्या होती है, उन्हें भी खर्राटे आते हैं। दरअसल, सर्दी-खांसी की वजह से कफ नाक के रास्ते में फंस जाता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है और खर्राटे आते हैं।
खर्राटे से छुटकारा दिलाने में बेहद मददगार हैं ये 5 घरेलू उपचार
अदरक और शहद की चाय
Image Source : instagram/ atly2640अदरक और शहद की चाय
अदरक सबसे आम घरेलू वस्तु है। यह एक सुपरफूड है जो पेट की खराबी, वजन कम करने, दिल की समस्याओं से लेकर आम खांसी और जुकाम तक का इलाज कर सकता है। अदरक एक एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल एजेंट के रूप में काम करता है और खर्राटों से राहत दिलाता है। खर्राटे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए दिन में दो बार अदरक और शहद की चाय पीना बेहद लाभदायक साबित हो सकता है।
अनानास, केले और संतरे
Image Source : instagram/ thackalachiaकेला और संतरा
खर्राटों से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप नींद की गुणवत्ता में सुधार करें और यह शरीर में पाए जाने वाले मेलाटोनिन के लेवल को बढ़ाकर पाया जा सकता है। मेलाटोनिन एक हार्मोन है जो हमें नींद देता है और ऐसा करने का प्रभावी तरीका उन खाद्य पदार्थों को सेवन करना है जिनमें इसकी उच्च मात्रा होती है। अनानास, केले और संतरे मेलाटोनिन सामग्री में उच्च हैं और इनका सेवन आपके खर्राटों को रोक सकता है।
वजन कम करना
Image Source : instagram/vallmedicvisionवजन को कंट्रोल रखना
ज्यादा वजन वाले लोगों में खर्राटे लेने की अधिक संभावना होती है। गले और फैटी टिशू के आस-पास की मांसपेशियों का तनाव खर्राटों में योगदान कर सकता है। स्वस्थ आहार का सेवन करने के साथ-साथ नियमित रूप से व्यायाम करने से वजन कम करने और खर्राटों को रोकने में मदद मिल सकती है।
पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें-
Latest Health News