1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Low BP को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, ब्लड प्रेशर जल्द होगा कंट्रोल

Low BP को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, ब्लड प्रेशर जल्द होगा कंट्रोल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 18, 2021 10:15 am IST,  Updated : Mar 18, 2021 10:19 am IST

लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए योग के साथ-साथ आप आयुर्वेदिक उपाय अपना सकते हैं। स्वामी रामदेव से जानिए इन आयुर्वेदिक उपायों के बारे में।

लो ब्लड प्रेशर को...- India TV Hindi
लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के आयुर्वेदिक उपाय Image Source : FREEPIK

हमारा नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 से कम होना चाहिए। लेकिन अगर ये ब्लड प्रेशर 90/60 पहुंच जाता है तो उसे लो बीपी या हाइपोटेंशन माना जाता है। ब्लड प्रेशर कम होने के दौरान बॉडी के जरूरी ऑर्ग्नस जैसे ब्रेन, लंग्स और किडनी तक ठीक तरह से खून की सप्लाई नहीं हो पाती है, जिसका असर जरूरी आर्ग्नस पर पड़ता है और हाई बीपी की तरह ही ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक की नौबत आ सकती है। 

लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए योग के साथ-साथ आप आयुर्वेदिक उपाय अपना सकते हैं। स्वामी रामदेव से जानिए इन आयुर्वेदिक उपायों के बारे में। 

गिरते बीपी से हो ना जाए ऑर्गन फेल, स्वामी रामदेव से जानिए लो ब्लड प्रेशर का फुल और फाइनल सॉल्यूशन

लो बीपी के लक्षण

  1. थकान
  2. डिप्रेशन
  3. जी मचलाना
  4. अधिक प्यास लगना
  5. स्किन में पीलापन
  6. शरीर ठंडा पड़ जाना
  7. आधी-अधूरी और तेज सांसें आना
  8. छाती में दर्द
  9. अनियमित धड़कनें

वजन घटाने में कारगर है प्‍याज, ऐसे खाएं तो जल्‍द कम होगी पेट-कमर की चर्बी

Low BP को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, ब्लड प्रेशर जल्द होगा कंट्रोल
Image Source : FREEPIKLow BP को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, ब्लड प्रेशर जल्द होगा कंट्रोल

लो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय

आंवला

लो बीपी के कारण कई लोगों को चक्कर आने लगते हैं। ऐसे में आंवला के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर पी लें। इससे आपको जल्दी राहत मिलेगी। 

Low BP को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, ब्लड प्रेशर जल्द होगा कंट्रोल
Image Source : FREEPIKLow BP को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, ब्लड प्रेशर जल्द होगा कंट्रोल

खजूर
लो ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात पाने के लिए खजूर को दूध में उबालकर इसका सेवन करे। 

Low BP को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, ब्लड प्रेशर जल्द होगा कंट्रोल
Image Source : FREEPIKLow BP को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, ब्लड प्रेशर जल्द होगा कंट्रोल

अदरक
अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े करके इसमें नींबू का रस और सेंधा नमक मिलाकर रख दें। रोजाना खाने से पहले थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दिन में 3-4 बार खा लें। इससे लाभ मिलेगा। 

गले के दर्द से राहत दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक नुस्खे, खराश से मिलेगा छुटकारा

Low BP को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, ब्लड प्रेशर जल्द होगा कंट्रोल
Image Source : FREEPIKLow BP को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, ब्लड प्रेशर जल्द होगा कंट्रोल

तुलसी 
तुलसी के पत्ते में अधिक मात्रा में पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन-सी पाया जाता है, जो शरीर में खून को सही से रेगुलेट होने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद यूजेनॉल नाम का एंटीऑक्सीडेंट लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। रोजाना 5-6 तुलसी के पत्तों को सुबह चबा लें। 

Low BP को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, ब्लड प्रेशर जल्द होगा कंट्रोल
Image Source : FREEPIKLow BP को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, ब्लड प्रेशर जल्द होगा कंट्रोल

किशमिश
लो ब्लाड प्रेशर होने पर किशमिश खाना बहुत फायदेमंद होता है। रात में थोड़े किशमिश भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे लाभ मिलेगा। 

गाजर
गाजर और पालक भी लो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके लिए 100 ग्राम गाजर के रस में एक चौथाई पालक का रस मिलाकर पिएं। 

दुबलेपन से छुटकारा पाने और तेजी से वजन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के अन्य उपाय

  1. अश्वगंधा, शतावर, सफेद मुसली, कोच के बीज और बला के बीज का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा। 
  2. अष्टवर्ग का पावउडर या फिर इम्योनिटी वटी का सेवन करे। 
  3. दूध में शिलाजीत, केसर और च्यवनप्राश डालकर सेवन करे। इससे लो ब्लड प्रेशर तुंरत नॉर्मल हो जाएगा।
  4. अश्वशीला के 2 कैप्सूल का सेवनन करने से लो बीपी सही हो जाएगा
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।