1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दुबलेपन से छुटकारा पाने और तेजी से वजन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

दुबलेपन से छुटकारा पाने और तेजी से वजन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 17, 2021 01:27 pm IST,  Updated : Mar 17, 2021 01:28 pm IST

वजन बढ़ाने के लिए कई तरह की दवाओं के अलावा सप्लीमेंट का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। इसका आज नहीं तो कल जरूर सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन आप चाहे तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

दुबलेपन से छुटकारा पाने और तेजी से वजन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे- India TV Hindi
दुबलेपन से छुटकारा पाने और तेजी से वजन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे Image Source : FREEPIK

आमतौर आज के समय पर अधिकतर लोग मोटापा से परेशान हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी है जो दुबलेपन के शिकार है। कई बार पोषक तत्वों की कमी के कारण भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। जहां एक ओर वजन कम होने से लोग उनका मजाक उड़ाते हैं जिससे उनका आत्मविश्वास गिर जाता है। वहीं दूसरी ओर कई बीमारियों के शिकार भी हो जाते हैं। 

अनियमित खानपान, अधिक व्रत रखना, तनाव, अधिक एक्सरसाइज करना, हार्मोंस संबंधी विकार, छोटी आंत में किसी तरह की परेशानी, थायराइड आदि के कारण तेजी से वजन गिरने लगता है। वजन बढ़ाने के लिए कई तरह की दवाओं के अलावा सप्लीमेंट का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। इसका आज नहीं तो कल जरूर सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन आप चाहे तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

वजन घटाने में कारगर है प्‍याज, ऐसे खाएं तो जल्‍द कम होगी पेट-कमर की चर्बी

केला

केला में  थाइमिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन, फोलिक एसिड, विटामिन ए,बी, बी6, आयरन, कैल्शियम, मैग्निशियम, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो आपका वजन बढ़ाने नें मदद करते हैं। रोजाना 3-4 केले का सेवन करें। इसके अलावा आप चाहे तो दही और केला को एक साथ खा सकते हैं। 

दूध और दही
दूध और दही का भरपूर सेवन करें। दूध में चाहें तो मखाना डालकर खीर बनाकर का सकते हैं। इससे  शरीर में कार्बोहाइड्रेट और वसा की कमी पूरी होगी। रोज दिन में कम से कम दो गिलास दूध का सेवन करने से दो महीने में ही दुबलापन कम हो जाता है। 

Nose Bleeding: नाक से आ रहा है खून तो तुरंत अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, कुछ ही देर में मिलेगा लाभ 

बादाम, खजूर और अंजीर
यह तीनों चीज आपके वजन बढ़ाने के साथ शरीर को ताकतवर बनाने में मदद करेगा। इसके लिए 3-4 बादाम, खजूर और अंजीर को दूध में डालकर उबाल लें। रोजाना सोने से पहले इसका सेवन करे। इसके अलावा आप चाहे तो इन तीनों को रात में भिगो दें और सुबह पेस्ट बनाकर दूध के साथ उबाल लें। 

सेब और गाजर
वजन बढ़ाने के लिए सेब और गाजर काफी फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए कुछ दिन लंच के बाद इसका सेवन करें।

किशमिश
10 ग्राम किशमिश थोड़े से दूध में भिगोकर रख दें। इसके बाद सोने से पहले इसे उबालकर गुनगुना इसका सेवन करे। इससे आपका शरीर बलवान होने के साथ ताकतवर बनेगा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।