सर्दियों में तेजी से वजन कम करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये हर्बल ड्रिंक, बस रोजाना ऐसे करें सेवन
सर्दियों में तेजी से वजन कम करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये हर्बल ड्रिंक, बस रोजाना ऐसे करें सेवन
India TV Lifestyle Desk
Published : Dec 26, 2020 11:14 am IST, Updated : Dec 26, 2020 02:57 pm IST
स्वाम रामदेव के अनुसार अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इस ड्रिंक को शामिल करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।
खराब लाइफस्टाइल और खानपान के साथ-साथ कई घंटे लगातार बैठे रहने के कारण अधिकतर लोग बढ़े हुए वजन से परेशान हो रहे हैं। कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम होने के कारण अधिकतर लोग मोटापा और पेट में बढ़ी हुई चर्बी से परेशान हैं। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए घटों पसीना बहाने के साथ-साथ कड़ी डाइट अपनाते हैं। लेकिन कई बार आपके मुताबिक आपका वजन कम नहीं हो रहा हैं तो इस हर्बल ड्रिंक को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। स्वामी रामदेव से जानिए वजन कम करने का हर्बल उपाय।
स्वामी रामदेव के अनुसार यह सभी चीजें आपका वजन ही कम नहीं करेंगी बल्कि आपके कई खतरनाक बीमारियों से भी बचाएगी। इसलिए रोजाना बच्चे के साथ-साथ युवा भी इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इस सभी चीजों को जूसर में डालकर जूस निकाल लें। स्वाद के लिए थोड़ा सा नींबू क रस भी डाल सकते हैं। इस हर्बल ड्रिंक से आपका तेजी से वजन कम होगा।