1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अक्सर पेट में दर्द रहता है तो संभल जाएं, कब्ज के अलावा हो सकती हैं ये बीमारियां

अक्सर पेट में दर्द रहता है तो संभल जाएं, कब्ज के अलावा हो सकती हैं ये बीमारियां

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 24, 2020 09:57 am IST,  Updated : Dec 24, 2020 09:57 am IST

पेट के दर्द को हर बार गैस समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। पेट दर्द के और भी कई कारण हो सकते हैं। 

stomach pain- India TV Hindi
stomach pain Image Source : TWITTER/@DROZ

अक्सर लोग पेट में दर्द की शिकायत करते हैं। देखा जाता है कि भोजन करने कुछ ही देर बाद कई लोगों के पेट में दर्द (Stomach Pain) होने लगता है। कई बार इसका कारण अपच या गैस हो सकता है औऱ लोग दवाई लेकर इसे कम करने की कोशिशें भी करते हैं। लेकिन खास बात ये है कि हर बार पेट के दर्द को गैस या अपच समझना नहीं चाहिए। अगर इसे लंबे समय तक पेट के दर्द को नजरंदाज किया जाए तो यह एक गंभीर बीमारी बन सकता है। आइए जानते हैं कि पेट दर्द किन किन वजहों से हो सकता है।

गले में खराश की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

पित्त की पथरी (kidney Stone) - पित्त की पथरी भी इस पेट दर्द का कारण हो सकती है। इसके चलते भी भोजन के तुरंत बाद पेट में दर्द होने लगता है। ये एकाएक गंभीर हो जाता है तो कभी हल्के हल्के होता है। दरअसल इसका कारण पित्त की पथरियों में हलचल होना होता है जिसके कारण पेट में दर्द होता है। 

फूड प्वाइजनिंग (Food poisoning )  - कई बार गलत, बासी, जीवाणु युक्त या अधपका भोजन  खाने के कारण फूड प्वाइजनिंग के चलते भी पेट में दर्द शुरू हो जाता है। अगर सही समय पर इसका उपचार न किया जाए तो ये बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। फूड प्वाइजनिंग में पेट में बहुत ज्यादा दर्द होता है। दस्त लग जाते हैं और इसका इलाज भी धीमी गति से चलता है जिसके चलते आपको लगातार दर्द झेलना पड़ता है। 

झुर्रियां हटाकर चेहरे को चमकदार बनाएगा बादाम और सेंधा नमक का नुस्खा

अपच (Digestion problem)-यूं तो अपच होना आम बात है लेकिन कुछ लोगों को स्थायी अपच होने की वजह से भी पेट में दर्द रहता है। आपने देखा होगा कि कुछ लोग खाने के तुरंत बाद शौच को भागते हैं लेकिन इससे भी आराम नहीं मिलता।

पेट का अल्सर (Stomach Ulsar)  - एसिडिट भोजन या ज्यादा तला भुना खाने के कारण पेट में अल्सर हो जाता है। पेट दर्द से ही इसके संकेत मिलते हैं। ये पेट दर्द दरअसल पेट का दर्द नहीं बल्कि पेट में मौजूद आंतों का दर्द है जिसे लोग पेट दर्द समझ लेते हैं। 

ठंड में तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 चीजें, चंद दिनों में दिखेगा गजब का असर

ज्यादा भोजन करना (Exsesive eating) पेट से ज्यादा भोजन करना भी पेट में दर्द का एक कारण है। कुछ लोग स्वाद के लालच में पेट को इतना ज्यादा भर लेते हैं कि ओवरईटिंग के चलते पेट में दर्द होने लगता है। ऐसा अक्सर शादी समारोह या अन्य पार्टियों में होता है। ध्यान रहे कि पेट की भी भोजन ग्रहण करने की एक सीमा है। यदि आपने पेट ज्यादा भर लिया तो अमाशय की अग्नि भोजन को पचा नहीं पाएगी और पेट में दर्द शुरू हो जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।