1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 14 मार्च दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

14 मार्च दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

indiatv- India TV Hindi
indiatv

राष्ट्रीय खबरें-

कांग्रेस का सरकार से सवाल, क्या माल्या के मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

राज्यसभा में आज कांग्रेस ने विवादों में घिरे उद्योगपति विजय माल्या के देश छोड़ कर जाने के मुद्दे पर भारी हंगामा किया और सरकार पर लुकआउट नोटिस में बदलाव कर माल्या को भागने में मदद देने का आरोप लगाया। आगे पढ़ें

भारत ने किया स्वदेशी अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

तह से सतह पर मार करने वाली अग्नि-1 मिसाइल का परीक्षण भुवनेश्वर से 150 किलोमीटर दूर अब्दुल कलाम द्वीप (पूर्व में व्हीलर द्वीप के नाम से विख्यात) के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से सुबह 9.11 बजे किया गया। यह 700 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकता है। आगे पढ़ें

गर्दन पर छुरी रख दो तब भी नहीं बोलूंगा भारत माता की जय: ओवैसी

एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि वह भारत माता की जय नहीं बोलेंगे। ओवैसी ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने एक टिप्पणी में सुझाव दिया कि नई पीढी को भारत माता की जय के नारे लगाना सिखाया जाना चाहिए। आगे पढ़ें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आईएस से तुलना नहीं की: गुलाम नबी आजाद

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आएसएस) की तुलना आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट(आईएस) से कतई नहीं की। आगे पढ़ें

सुषमा, अजीज कर सकते हैं नेपाल में बैठक: रिपोर्ट

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और विदेश मामलों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज इस सप्ताह नेपाल में होने वाली दक्षेस की मंत्रिस्तरीय बैठक के इतर बैठक कर सकते है। आगे पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

अंकारा में कार बम विस्फोट में 37 मरे, फेसबुक-Twitter पर बैन

तुर्की के दूरसंचार प्रशासन टीआईबी ने अदालत के निर्देश के बाद फेसबुक और ट्विटर पर प्रतिबंध लगा दिया। तुर्की के अंकारा में हुए कार बम विस्फोट में 37 लोगों की मौत हो गई है और 125 से अधिक लोग घायल हैं। आगे पढ़ें

नॉर्थ कोरिया का सबमरीन लापता, न्यूयॉर्क को हाइड्रोजन बम से उड़ाने की दी धमकी!

नॉर्थ कोरिया, साउथ कोरिया और अमेरिका के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नॉर्थ कोरिया ने रविवार को न्यूयॉर्क के दिल कहे जाने वाले मैनहटन को हाइड्रोजन बम से उड़ाने की धमकी दी। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें-

No Ban: सरकार के प्रतिबंध पर दिल्‍ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक, फाइजर जारी रखेगी कफ सीरप कोरेक्‍स की बिक्री

दिल्‍ली हाईकोर्ट ने सोमवार को फार्मा कंपनी फाइजर को सरकार के प्रतिबंध से अंतरिम राहत प्रदान की है। इस राहत के बाद कंपनी अब अपने लोकप्रिय कफ सीरप कोरेक्‍स की बिक्री अंतिम आदेश के आने तक जारी रख सकती है। हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि वह कंपनी के खिलाफ आक्रामक कदम न उठाए। इस मामले पर अगली सुनवाई 21 मार्च को होगी। आगे पढ़ें

Rebel by Choice: हार्ले-डेविडसन की बाइक हुई महंगी, कंपनी ने बढ़ाई 30,000 रुपए तक कीमत

मोटरसाइकिल कंपनी हार्ले-डेविडसन ने भारतीय बाजार के लिए चुनिंदा मॉडलों की कीमत में 30,000 रुपए तक बढ़ा दी है। कंपनी ने यह फैसला डॉलर के मुकाबले रुपए में आई कमजोरी से हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए किया है। हार्ले-डेविडसन इंडिया ने स्ट्रीट 750, स्पोर्ट्स्टर सीरीज और सॉफ्टेल मोटरसाइकिलों के दाम बढ़ाए है। नई कीमत एक अप्रैल से लागू होगी। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

B'day Boy: Intolerance पर बयान देने वाले आमिर को क्यों करनी पड़ी थी गुपचुप शादी

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान आज 51 साल के हो गए हैं। आमिर की  फिल्मों से लेकर उनकी हर बात को तवज्जों दी जाती है। आगे पढ़ें

जॉन अब्राहम ने माना अक्षय हैं उनके 'गुरु'

हाल ही में जॉन अब्राहम ने अक्षय कुमार को अपने 'गुरुजी' का दर्जा दिया है। जॉन ने ट्विटर पर अक्षय के साथ अपनी तस्वीरों का कोलाज पोस्ट किया। उन्होंने इसके साथ लिखा, "मेरे गुरुजी हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं। आपको प्यार अक्षय कुमार।" आगे पढ़ें

खेल की खबरें-

शाहिद अफरीदी को भारत से ‘प्यार’ पर मिला लाहौर हाईकोर्ट का नोटिस

पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी के भारत के प्रति प्यार जताने के बाद विरोध शुरू हो गया है। लाहौर हाईकोर्ट ने अफरीदी को नोटिस भेजकर 15 दिनों में जवाब मांगा है। आगे पढ़ें

World T20: आत्मविश्वास से भरपूर भारत न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ शुरू करेगा अभियान

पिछले कुछ अर्से से शानदार फार्म में चल रही भारतीय टीम टी20 विश्व कप की प्रबल दावेदार है लेकिन टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में कल उसका सामना आत्मविश्वास से लबरेज न्यूजीलैंड से होगा तो उसे आत्ममुग्धता से बचना होगा। आगे पढ़ें

Latest India News