1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. अंकारा में कार बम विस्फोट में 37 मरे, फेसबुक-Twitter पर बैन

अंकारा में कार बम विस्फोट में 37 मरे, फेसबुक-Twitter पर बैन

 Written By: IANS
 Published : Mar 14, 2016 06:07 pm IST,  Updated : Mar 14, 2016 06:07 pm IST

लंदन: तुर्की प्रशासन ने अंकारा में कार बम विस्फोट के बाद सोशल साइट पर फेसबुक और ट्विटर पर प्रतिबंध लगा दिया है। वेबसाइट 'आरटी डॉट कॉम' पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की प्रशासन ने सोशल

ankara- India TV Hindi
ankara

लंदन: तुर्की प्रशासन ने अंकारा में कार बम विस्फोट के बाद सोशल साइट पर फेसबुक और ट्विटर पर प्रतिबंध लगा दिया है। वेबसाइट 'आरटी डॉट कॉम' पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की प्रशासन ने सोशल मीडिया पर आत्मघाती बम विस्फोट की तस्वीरों के जारी होने के बाद यह कदम उठाया है। रिपोर्ट में समाचार चैनलों के हवाले से कहा गया है कि कई यूजर्स ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया साइट तक पहुंच बनाने में मुश्किल हुई।

तुर्की के दूरसंचार प्रशासन टीआईबी ने अदालत के निर्देश के बाद फेसबुक और ट्विटर पर प्रतिबंध लगा दिया। तुर्की के अंकारा में हुए कार बम विस्फोट में 37 लोगों की मौत हो गई है और 125 से अधिक लोग घायल हैं।

समाचार पत्र 'हुर्रियत डेली' की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार देर रात किजिली चौक के पास विस्फोटकों से भरी कार में विस्फोट किया गया। अभी तक किसी आतंकी समूह ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश