1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गर्दन पर छूरी रख दो तब भी नहीं बोलूंगा भारत माता की जय: ओवैसी

गर्दन पर छूरी रख दो तब भी नहीं बोलूंगा भारत माता की जय: ओवैसी

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 14, 2016 06:19 pm IST,  Updated : Mar 14, 2016 06:22 pm IST

मुंबई: एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि वह भारत माता की जय नहीं बोलेंगे। ओवैसी ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने एक टिप्पणी में सुझाव

owaisi- India TV Hindi
owaisi

मुंबई: एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि वह भारत माता की जय नहीं बोलेंगे। ओवैसी ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने एक टिप्पणी में सुझाव दिया कि नई पीढी को भारत माता की जय के नारे लगाना सिखाया जाना चाहिए।

ओवैसी ने लातूर जिले के उदगीर तहसील में एक जनसभा में कल कहा, ‘मैं यह नारा नहीं लगाता। आप क्या करने जा रहे हैं, भागवत साहब।’ उन्होंने लोगों द्वारा हौसलाअफजाई के बीच कहा, अगर आप मेरे गले पर चाकू भी रखेंगे तो मैं यह (नारा) नहीं लगाउंगा। उन्होंने कहा, संविधान में कहीं भी यह नहीं लिखा कि किसी को भारत माता की जय बोलना है।

गौरतलब है कि 3 मार्च को मोहन भागवत ने कहा था कि नई पीढी को भारत माता की जय के नारे लगाना सिखाया जाना चाहिए। यह बयान जेएनयू परिसर में कथित रूप से भारत विरोधी नारेबाजी से पैदा विवाद के बीच दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत