1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'सेट पर परेशान किया', गौरव खन्ना पर शगुन शर्मा का आरोप, टीवी के सुपरस्टार को बताया 'बुली', बोलीं- बहुत तंग किया

'सेट पर परेशान किया', गौरव खन्ना पर शगुन शर्मा का आरोप, टीवी के सुपरस्टार को बताया 'बुली', बोलीं- बहुत तंग किया

 Written By: Priya Shukla @PriyaShukl06
 Published : Aug 01, 2026 12:00 pm IST,  Updated : Aug 01, 2026 12:00 pm IST

एक्ट्रेस शगुन शर्मा का आरोप है कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' के सेट पर गौरव खन्ना ने उन्हें खूब बुली किया। यही नहीं, शगुन ने यह भी कहा कि वह अब कभी गौरव खन्ना से नहीं मिलना चाहेंगी, क्योंकि सेट पर एक्टर ने उनसे काफी मीन बातें कही थीं।

Gaurav Khanna- India TV Hindi
शगुन शर्मा, गौरव खन्ना। Image Source : INSTAGRAM/@COLORSTV

टीवी एक्टर गौरव खन्ना बीते कुछ महीनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद अब गौरव एक और रियेलिटी शो में दिखाई देने वाले हैं। गौरव, स्टंट बेस्ड रियेलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में दिखाई देंगे और ये पहली बार है जब पुराने कंटेस्टेंट्स के साथ नए कंटेस्टेंट्स भी दिखाई देंगे। शो अभी शुरू भी नहीं हुआ है और कॉन्ट्रोवर्सी का दौर पहले ही शुरू हो गया है। इस बीच शो की एक कंटेस्टेंट शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना पर उन्हें बुली करने के आरोप लगाए हैं। शगुन का कहना है कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' के दौरान गौरव उनके साथ काफी रूखा व्यवहार कर रहे थे और लगातार उन्हें बुली कर रहे थे।

गौरव खन्ना ने मुझे बुली किया- शगुन शर्मा

शगुन शर्मा ने फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में गौरव खन्ना के साथ काम करने पर प्रतिक्रिया दी। इस बारे में बात करते हुए 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' एक्ट्रेस ने कहा- 'गौरव खन्ना ऐसे इंसान हैं, जिसने मुझे बहुत परेशान, बहुत बुली किया है। मुझे लगता है कि वो ऐसे शख्स हैं, जिनसे में आगे चलकर कभी नहीं मिला चाहूंगी।' इसी दौरान शगुन से पूछा गया कि सेट पर ऐसा क्या हुआ, जो वो गौरव खन्ना को लेकर ऐसा कह रही हैं, तो जवाब में उन्होंने कहा- 'अगर कोई स्टंट होता था और उसमें पांच में से चार फेल हो गए हैं तो वो सिर्फ मुझे ही टारगेट करते थे। वो कहते थे कि शगुन से कुछ नहीं होता। उन्होंने बहुत मीन बातें कही थीं।'

असल जिंदगी में बदल जाता है इंसान का बर्ताव- शगुन शर्मा

शगुन शर्मा आगे कहती हैं- 'मुझे लगता है कि रियल लाइफ में इंसान का रूप बदल जाता है। इसलिए मैं ये नहीं कहूंगी कि शायद वो असल जिंदगी में भी ऐसे ही हैं, जैसा उनहोंने वहां बर्ताव किया।' शगुन शर्मा के इस बयान के बाद अब नेटिजंस दो ग्रुप में बंट गए हैं। जहां कुछ शगुन शर्मा का सपोर्ट करते दिखे और कहा कि 'बिग बॉस 19' के दौरान भी उनकी यही पर्सनैलिटी देखने मिली थी तो वहीं कुछ गौरव खन्ना का सपोर्ट करते दिखे और कहा कि वह हैरान हैं कि  आखिर गौव के खिलाफ अचानक इतने लोग क्यों बोलने लगे हैं।

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के बीच तनाव

दूसरी तरफ गौरव खन्ना की पर्सनल लाइफ भी लगातार चर्चा में है। एक्टर की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों रियेलिटी शो 'लॉकअप 2' में नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने खुलासा किया था कि वह और गौरव 1 साल से अलग रह रहे हैं और तलाक लेने वाले हैं। वहीं इसके बाद उन्होंने खुद को बाइसेक्शुअल बताया और वहीं पिछले दिनों वह अपने एक राज को लेकर परेशान दिखीं। आकांक्षा का कहना था कि अगर उनका तीसरा राज खुलेगा तो वह और गौरव खन्ना पब्लिक लिंचिंग का शिकार हो सकते हैं और उनके घरवाले भी उनका इसमें साथ नहीं देंगे। शो में पिछले दिनों गौरव खन्ना ने भी शिरकत की थी, मगर आकांक्षा उनकी एंट्री से खुश नहीं थीं, जिसे लेकर उन्होंने बाद में खुलासा किया था।

ये भी पढ़ेंः श्रेया कालरा के तलाक वाले बयान पर अकांक्षा चमोला का पलटवार, राम कपूर ने पामेला सेरेना से की बदतमीजी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन