1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने किया स्वदेशी अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने किया स्वदेशी अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

 Written By: IANS
 Published : Mar 14, 2016 04:37 pm IST,  Updated : Mar 14, 2016 04:46 pm IST

भुवनेश्वर: भारत ने सोमवार को स्वदेशी निर्मित परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-1 मिसाइल का सोमवार को ओडिशा तट से सफल परीक्षण किया। सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नि-1 मिसाइल का परीक्षण

missile- India TV Hindi
missile

भुवनेश्वर: भारत ने सोमवार को स्वदेशी निर्मित परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-1 मिसाइल का सोमवार को ओडिशा तट से सफल परीक्षण किया। सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नि-1 मिसाइल का परीक्षण भुवनेश्वर से 150 किलोमीटर दूर अब्दुल कलाम द्वीप (पूर्व में व्हीलर द्वीप के नाम से विख्यात) के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से सुबह 9.11 बजे किया गया। यह 700 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकता है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अधिकारी ने बताया, "परीक्षण सामरिक बल कमान के प्रशिक्षण अभ्यास का हिस्सा था, जो सफल रहा।" मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का निर्माण डीआरडीओ ने किया है। इसमें परिष्कृत नेविगेशन प्रणाली लगाई गई है, जो सुनिश्चित करता है कि यह सूक्ष्मता व सटीकता के साथ लक्ष्य को भेद सके।

यह 1,000 किलोग्राम तक के परंपरागत विस्फोटक या एक परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इसका सफल परीक्षण पिछले साल नवंबर में भी किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत