1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 28 फरवरी 2016: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

28 फरवरी 2016: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

news- India TV Hindi
news

राष्ट्रीय खबरें-

कल पेश होने वाला बजट ही मेरी परीक्षा है: प्रधानमंत्री मोदी

कल संसद में पेश होने वाले आम बजट का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि कल मेरी परीक्षा है और देश के सवा सौ करोड़ देशवासी मेरी परीक्षा लेने वाले हैं। आगे पढ़ें

'मन की बात' में PM मोदी के साथ सचिन, विश्वनाथन ने छात्रों को दिए गुरू मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो शो 'मन की बात' का 17वां संस्करण में आज कुछ अलग था। आज 'मन की बात' में विश्व के महान बल्लेबाज मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और शतरंज ख़िलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने भी PM मोदी का साथ दिया। आज प्रधानमंत्री मोदी ने आने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों को सुझाव दिये। इसके अलावा देश के कई मुद्दों पर भी अपनी मन की बात की। आगे पढ़ें

मुंबई: शख्स ने परिवार के 14 सदस्यों का कत्ल कर की आत्महत्या

महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार सुबह एक परिवार के 14 सदस्यों की हत्या कर दी गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में 7 बच्चे भी शामिल हैं। आगे पढ़ें

मुरथल कांड: चश्मदीदों के बयान के बाद SP ने सौंपी जांच रिपोर्ट, गैंगरेप की नहीं हुई पुष्टि

मुरथल कांड को लेकर सोनीपत के एसपी अभिषेक गर्ग ने हरियाणा पुलिस के डीजीपी को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है। एसपी अभिषेक गर्ग ने कहा, 'प्रत्यक्षदर्श‍ियों से पूछताछ के बाद गैंगरेप की पुष्टि नहीं हो पाई है। एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है और हम एसआईटी जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर भी विचार करेंगे।'

हाईवे पर गड्ढे में गिरी केरल के मुख्यमंत्री चांडी की कार, बाल-बाल बचे

केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी रविवार तड़के हुई एक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। चांडी राज्य के दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ कई समारोहों में शिरकत करने के बाद उत्तरी केरल से अपने घर जा रहे थे। आगे पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

पाकिस्तानी अदालत ने पठानकोट हमले के 3 संदिग्धों को रिमांड पर भेजा

पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी अदालत ने भारत में पठानकोट स्थित वायुसेना अड्डे पर हमले में संलिप्त तीन संदिग्धों को रिमांड भेज दिया है। पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की वेबसाइट के मुताबिक, न्यायाधीश बुशरा जमान ने पठानकोट हमले के तीन संदिग्धों को छह दिनों के लिए पंजाब प्रांत के आतंकरोधी विभाग की हिरासत में भेज दिया। आगे पढ़ें

US इलेक्शन्स: साउथ कैरोलिना में हिलेरी की बड़ी जीत

साउथ कैरोलिना प्राइमरी में हिलेरी क्लिंटन ने बर्नी सैंडर्स को हराकर प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिलेरी रविवार को बड़े अंतर से सैंडर्स को हराने में कामयाब रही। यह वही जगह है, जब 2008 में हिलेरी मौजूदा प्रेसिडेंट बराक ओबामा से हारी थीं।

बिजनेस की खबरें-

Good News: सोमवार को खुले रहेंगे बैंक, आफिसर्स यूनियन ने प्रस्तावित हड़ताल वापस ली

सोमवार को बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिकारियों के एक वर्ग ने 29 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है। जिसके चलते बैंक शाखाओं में कल सामान्य कामकाज होगा। दरअसल बैंक यूनियन ने धनलक्ष्मी बैंक आफिसर्स आर्गेनाइजेशन के महासचिव पी वी मोहनन की बर्खास्तगी के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया गया था। आगे पढ़ें

अल्‍ट्राटेक करेगी जयप्रकाश एसोसिएट्स के सीमेंट प्‍लांट्स का अधिग्रहण, 16,500 करोड़ में होगा सौदा

आदित्‍य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्‍ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने रविवार को कहा है कि उसने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के सीमेंट प्‍लांट खरीदने की सहमति दे दी है। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

पति के साथ ताज का दीदार करने पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन मशहूर ताजमहल के दीदार के लिए आगरा पहुंची। इस दौरान उनके पति सिद्धार्थ राय कपूर भी ताज पहुंचे। विद्या और सिद्धार्थ रविवार की सुबह जब ताजमहल के दीदार को पहुंचे तो उनको देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। आगे पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर समारोह के लिए किया रिहर्सल

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने यहां रविवार को 88वें एकेडमी या ऑस्कर पुरस्कार समारोह की रिहर्सल की। वह इसे लेकर उत्साहित दिखीं। प्रियंका को उनके अमेरिकी धारावाहिक 'क्वांटिको' ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई है। प्रियंका रविवार को लॉस एंजेलिस में आयोजित होने जा रहे ऑस्कर पुरस्कार समारोह के प्रस्तुतकर्ताओं में से एक हैं। आगे पढ़ें

खेल की खबरें-

तेंदुलकर ने की 'मन की बात'; छात्रों से लक्ष्य बनाने, सकारात्मक रहने को कहा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आज के मन की बात’ कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों तक क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का संदेश पहुंचाया जिसमें इस महान बल्लेबाज ने छात्रों से ‘अपने लिए हासिल किये जाने योग्य वास्तविक लक्ष्य तय करने और तनावमुक्त होकर सकारात्मक सोच के साथ उसे हासिल करने का आह्वान किया। आगे पढ़ें

कोहली पर मैच फीस का 30% जुर्माना, अंपायर के फैसले पर जताई थी आपत्ति

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर मीरपुर में एशिया कप टी-20 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पगबाधा आउट दिए जाने पर अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आगे पढ़ें

Latest India News