1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हाईवे पर गड्ढे में गिरी CM चांडी की कार, बाल-बाल बचे

हाईवे पर गड्ढे में गिरी CM चांडी की कार, बाल-बाल बचे

 Written By: IANS
 Published : Feb 28, 2016 03:51 pm IST,  Updated : Feb 28, 2016 03:54 pm IST

कोट्टायम (केरल): केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी रविवार तड़के हुई एक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। चांडी राज्य के दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ कई समारोहों में शिरकत करने के बाद

oommen chandy- India TV Hindi
oommen chandy

कोट्टायम (केरल): केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी रविवार तड़के हुई एक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। चांडी राज्य के दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ कई समारोहों में शिरकत करने के बाद उत्तरी केरल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान कार ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई। हालांकि उन्हें चोट नहीं आई है।

यह दुर्घटना रविवार तड़के करीब तीन बजे हुई, जब उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया, जिसके बाद यह सड़क पर फिसलने लगी और रोड के किनारे बने एक गड्ढे में गिर गई।चांडी ने रविवार सुबह संवाददाताओं से कहा, "हम बाल-बाल बचे, कुछ नहीं हुआ, हम सब भाग्यशाली हैं।"

उनके सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि चूंकि मुख्यमंत्री ने सीट बेल्ट बांध रखी थी, इसलिए उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि सुरक्षा अधिकारी को हाथ में चोट लगी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत