1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Ex गौहर खान के पति जैद को कुशाल टंडन ने किया किस, देखकर खिल उठा एक्ट्रेस का चेहरा, बोलीं- 'मजा आ गया'

Ex गौहर खान के पति जैद को कुशाल टंडन ने किया किस, देखकर खिल उठा एक्ट्रेस का चेहरा, बोलीं- 'मजा आ गया'

 Written By: Priya Shukla @PriyaShukl06
 Published : Aug 01, 2026 06:44 am IST,  Updated : Aug 01, 2026 06:46 am IST

'द अलायंस' में हाल ही में वो मोमेंट चर्चा में आ गया, जब कुशाल टंडन ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान के पति जैद दरबार को कैमरे के सामने किस कर दिया। दोनों के बीच की दोस्ती ने शो के कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ गौहर को भी हैरान कर दिया है।

gauahar khan- India TV Hindi
कुशाल-जैद की दोस्ती पर गौहर खान ने दी प्रतिक्रिया। Image Source : INSTAGRAM/@PRIMEVIDEOIN/@GAUAHARKHAN

अमेजन प्राइम वीडियो का रियेलिटी शो 'द अलायंस' इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। शो में कई बड़े सेलेब्स ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है और पूरा दम-खम दिखा रहे हैं। पिछले दिनों शो से निखिल चिनापा बाहर हो गए, जिन्होंने शो और खासतौर पर कुशाल टंडन को लेकर कई खुलासे किए। निखिल ने कहा कि कुशाल पूरी प्लानिंग के साथ अपना गेम खेल रहे हैं और सभी के दिमाग में बने रहते हैं। इस बीच कुशाल टंडन एक बार फिर चर्चा में हैं। शो में हाल ही में कुशाल ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

कुशाल टंडन और जैद दरबार की दोस्ती

शो में शुरुआत से ही कुशाल टंडन और जैद दरबार के बीच गहरी दोस्ती देखने को मिल रही है। हालांकि, दर्शकों को उम्मीद थी कि शो में दोनों के बीच खूब टशन देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दरअसल, एक समय पर कुशाल, गौहर खान के बॉयफ्रेंड हुआ करते थे, जो अब जैद दरबार की पत्नी हैं। इसी के चलते जैद और कुशाल के बीच तनातनी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन इसके विपरीत शो में कुशाल और जैद का जबरदस्त बॉन्ड देखने को मिल रहा है। हाल ही में सब तब चौंक गए जब कुशाल ने जैद को गाल पर किस किया।

कुशाल ने जैद के गालों पर किया किस

अलायंस के हालिया एपिसोड में कुशाल टंडन ने जैद दरबार के गाल पर किस किया और ये मोमेंट तमाम घरवालों के लिए भी काफी खास था। हर कोई दोनों का 'ब्रोमांस' देखकर हैरान है, क्योंकि दर्शकों की ही तरह घरवालों को भी दोनों के बीच टशन की ही उम्मीद थी। अब इस वायरल मोमेंट पर गौहर खान ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने उन ट्रोल्स की खिल्ली उड़ाई, जो जैद और कुशाल के बीच लड़ाई की उम्मीद लगाए बैठे थे।

जैद-कुशाल की दोस्ती पर गौहर का रिएक्शन

गौहर ने कुशाल और जैद की दोस्ती पर रिएक्ट करते हुए कहा- 'जब से अलायंस शुरू हुआ है, सब कह रहे थे कि दोनों के बीच जबरदस्त नफरत देखने को मिलेगी। वहीं कुछ ने कहा कि किसी का पास्ट और प्रेजेंट एक ही शो में कैसे हो सकता  है? ये तो क्रेजी है। मगर, बहुत अच्छी कास्टिंग अलायंस वालों। आज की पप्पी जैसे सबके दिमाग पर ताले लगाने जैसी थी। जहां समझदारी है, वहीं दोस्ती है। बहुत अच्छे, देखकर मजा आ गया।'

जब जैद से कुशाल ने गौहर को लेकर किया मजाक

शो की शुरुआत में कुशाल टंडन ने गौहर खान को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था, जिसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे। कुशाल ने मिनी माथुर के साथ बातचीत में कहा था- 'जैद को मेरी ही सारी चीजें पसंद आती हैं।' इस पर जैद शांत नजर आए, हालांकि बाद में उन्होंने कैमरे पर अपनी पत्नी यानी गौहर खान से माफी मांगी थी।

ये भी पढ़ेंः 'द अलायंस' में कुशाल टंडन ने इशारों-इशारों में किया एक्स गौहर खान का जिक्र, जैद दरबार के क्लासी जवाब की हो रही तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन