1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली पर मैच फीस का 30% जुर्माना, अंपायर के फैसले पर जताई थी आपत्ति

कोहली पर मैच फीस का 30% जुर्माना, अंपायर के फैसले पर जताई थी आपत्ति

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 28, 2016 07:01 pm IST,  Updated : Feb 28, 2016 10:58 pm IST

नई दिल्ली: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर मीरपुर में एशिया कप टी-20 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पगबाधा आउट दिए जाने पर अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने पर मैच फीस का 30

kohli- India TV Hindi
kohli

नई दिल्ली: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर मीरपुर में एशिया कप टी-20 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पगबाधा आउट दिए जाने पर अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

यह घटना कल भारतीय पारी के 15वें ओवर में हुई जब कोहली को पगबाधा आउट दिया गया लेकिन उन्होंने पहले अपना बल्ला दिखाकर असंतोष जताया और फिर क्रीज से जाते हुए मुड़कर अंपायर को देख रहे थे और कुछ कह रहे थे जिसे खेल भावना के विपरीत माना गया।

कोहली पर खिलाडि़यों और खिलाडि़यों के सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी की आचार संहिता के नियम 2.1.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। कोहली ने आज दोष स्वीकार किया और मैच रैफरी जैफ क्रो की सजा को भी स्वीकार कर लिया जिसके बाद औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

कोहली के खिलाफ आरोप मैदानी अंपायरों रूचिरा पालियागुरूगे और शारफुदौला तथा तीसरे अंपायर इनामुल हक और चौथे अंपायर अनिसुर रहमान ने लगाए। लेवल एक के नियमों के उल्लंघन के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार और अधिक सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल