1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तानी अदालत ने पठानकोट हमले के 3 संदिग्धों को रिमांड पर भेजा

पाकिस्तानी अदालत ने पठानकोट हमले के 3 संदिग्धों को रिमांड पर भेजा

 Written By: IANS
 Published : Feb 28, 2016 04:54 pm IST,  Updated : Feb 28, 2016 10:49 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी अदालत ने भारत में पठानकोट स्थित वायुसेना अड्डे पर हमले में संलिप्त तीन संदिग्धों को रिमांड भेज दिया है। पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की वेबसाइट के मुताबिक, न्यायाधीश बुशरा जमान ने

pathankot- India TV Hindi
pathankot

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी अदालत ने भारत में पठानकोट स्थित वायुसेना अड्डे पर हमले में संलिप्त तीन संदिग्धों को रिमांड भेज दिया है। पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की वेबसाइट के मुताबिक, न्यायाधीश बुशरा जमान ने पठानकोट हमले के तीन संदिग्धों को छह दिनों के लिए पंजाब प्रांत के आतंकरोधी विभाग की हिरासत में भेज दिया।

संदिग्धों में खालिद महमूद, इरशादुल हक और मुहम्मद शोएब शामिल हैं, जिन्हें किराये के एक मकान से हिरासत में लिया गया था। अदालत से छह दिनों का रिमांड मिलने के बाद इन्हें अज्ञात जगह पर पूछताछ के लिए ले जाया गया है।

इन लोगों ने अदालत में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है।

उल्लेखनीय है कि पठानकोट हमले में सुरक्षा बलों के 7 जवान शहीद हो गए थे, जबकि छह आतंकवादी भी सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश