4 जुलाई दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें
दिनभर की बड़ी खबरें

राष्ट्रीय खबरें
अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार गिरफ्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चहेते प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार समेत कुल 5 लोगों को सीबीआई ने आज गिरफ्तार कर किया। इस मामले में राजेंद्र कुमार के अलावा चार अन्य लोगों - संदीप कुमार, दिनेश कुमार, तनुम शर्मा और अशोक कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने कुछ महीने पहले राजेंद्र कुमार के दफ्तर पर छापा मारा था। आगे पढ़ें
केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, मोदी सरकार में जुड़ सकते हैं ये 9 चेहरे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल करनेवाले हैं। इसमें नौ नए चेहरों को शामिल करने की उम्मीद है। यह मोदी के मई 2014 में सत्ता संभालने के बाद सबसे बड़ा फेरबदल होगा। आगे पढ़ें
बिहार टॉपर्स घोटाला: अदालत ने रूबी को नाबालिग माना
बिहार की एक अदालत ने सोमवार को राज्य में इस वर्ष 12वीं की कला संकाय की टॉपर रही रूबी राय को एक बड़ी राहत देते हुए उसे नाबालिग मान लिया है। पटना विशेष निगरानी अदालत के न्यायाधीश राघवेन्द्र कुमार सिंह ने रूबी राय की 10वीं के प्रमाणपत्र के आधार पर उसे नाबालिग माना है। आगे पढ़ें
‘कांग्रेस के करप्शन का पोस्टर जनता ने फाड़ दिया है’
कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री की की गई आलोचनाओं पर पलटवार करते हुए भाजपा ने आज कहा कि कांग्रेस के करप्शन का पोस्टर जनता ने फाड़ दिया है और चुनाव में लगातार पराजय से हताश यह विपक्षी पार्टी अनर्गल प्रलाप कर रही है और वह बुरे दिन से गुजर रही है जिससे उसे मोदी सरकार के अच्छे कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं। आगे पढ़ें
बांग्लादेश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं : तसलीमा नसरीन
बांग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने सोमवार को कहा कि उनके देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है जिसकी पुष्टि लेखकों और ब्लॉगरों की हत्याओं से होती है। तसलीमा ने टीवी चैनल सीएनएन-न्यूज 18 से कहा, "बांग्लादेश में अभिव्यक्ति की कोई स्वतंत्रता नहीं है। लेखकों और ब्लॉगरों की हत्या केवल इसलिए होती है क्योंकि उनके विचार कट्टरवादियों से भिन्न हैं। कई ब्लॉगर जेल में हैं।" आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें
मुस्लिम समूह ने समलैंगिक समुदाय के साथ रोजा खोला
आयरलैंड में शांति और एकजुटता कायम करने की कोशिश में एक मुस्लिम समूह ने देश के समलैंगिक समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर रोजा खोला। आयरिश मुस्लिम शांति और एकता परिषद ने 'सच्चे इस्लामिक आदर्शो' का प्रदर्शन करने की कोशिश में शनिवार को अपने धर्म से बाहर के कई लोगों को रमजान की दावत के लिए आमंत्रित किया था। आगे पढ़ें
पाकिस्तान में बाढ़ से 43 की मौत 40 घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को बाढ़ की वजह से 43 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए, जबकि कई लापता हैं। प्रांतीय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्रशासन (NDMA) ने कहा कि बाढ़ से चितराल जिला सर्वाधिक प्रभावित है, यहां 31 लोगों की मौत हो गई। आगे पढ़ें
‘मोदी ने MSR के प्रति भारतीय नजरिए को बदल दिया’
एक चीनी दैनिक ने दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चीन की महत्वाकांक्षी योजना मैरीटाइम सिल्क रोड के प्रति समर्थन जाहिर किया था लेकिन उनके उत्तराधिकारी नरेन्द्र मोदी ने इसे लटकाए रखने की तिकड़म का इस्तेमाल कर इस पहल के प्रति भारत के नजरिए को बदल दिया। आगे पढ़ें
बिजनेस की खबरें
दो साल में पैनोसोनिक के सभी फोन होंगे Made In India, लॉन्च किया नया स्मार्टफोन एलुगा नोट
इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी पैनोसोनिक इंडिया ने अपना नया स्मार्टफोन एलुगा नोट आज भारतीय बाजार में पेश किया जिसकी कीमत 13,290 रुपए है। इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि वह अगले दो साल में पूरा फोन ही भारत में बनाने लगेगी जबकि वह फिलहाल असेंबल करती है। कंपनी के नये स्मार्टफोन एलुगा नोट में तीन जीबी रैम, 32 जीबी मैमोरी, 16एमपी कैमरा व 3000 एमएएच की बैटरी है। आगे पढ़ें
RBI अगस्त में घटा सकता है ब्याज दरें, बेहतर मानसून से महंगाई पर होगा नियंत्रण
जून में बढ़ती महंगाई के बावजूद रिजर्व बैंक (RBI) अगस्त में होने वाली समीक्षा में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। वैश्विक वित्तीय सेवा इकाई बैंक आफ अमेरिका मेरिल लिंच (BofaML) के मुताबिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई जून में बढ़कर 6.2 प्रतिशत हो सकती है। आगे पढ़ें
सरकारी बैंकों के नेटवर्क से कनेक्ट होगा पोस्टल पेमेंट बैंक, इस साल स्थापित करेगा 30000 एटीएम
विश्व का सबसे बड़ा पोस्टल नेटवर्क इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरुआत से पहले एक अलग इकाई बना रहा है। इसकी मदद से डाक विभाग को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के एटीएम नेटवर्क के साथ अपने एटीएम को जोड़ने में मदद मिलेगी। डिपार्टमेंट ने इस साल के अंत तक 10000 एटीएम और 20000 मिनी एटीएम मशीन स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें
अमजद साबरी की हत्या पर अदनान सामी ने कहा, हो जाएं सचेत
मशहूर गायक अदनान सामी ने अपनी जादूई आवाज से देशभर के लोगों को अपना दीवाना बनाया है। हाल ही में वह उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके में 'मिर्ची लाइव इन कंसर्ट विद अदनान सामी' के लिए आए थे। आगे पढ़ें
सैफ अली खान ने कहा, हां करीना मां बनने वाली हैं
बॉलीवुड की स्टार जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर खान इस साल के अंत तक अपने पहले बच्चे के माता पिता बन सकते हैं। सैफ (45) ने मुंबई में एक बयान में कहा, मेरी पत्नी और मैं यह घोषणा करना चाहते हैं कि दिसंबर तक हमारे घर नन्हा मेहमान आ सकता है। आगे पढ़ें
बॉलीवुड के करण-अर्जुन फिर दिखे साथ
सलमान खान और शाहरुख खान की दुश्मनी अब पुरानी बात हो चुकी है। इनकी दोस्ती को करीब 2 साल हो चुके हैं और समय के साथ इनकी दोस्ती और ज्यादा गहरी होती जा रही है। हाल ही में शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं। आगे पढ़ें
खेल की खबरें
EURO 2016: आईसलैंड को हराकर फ्रांस यूरो सेमीफाइनल में
मैन ऑफ द मैच ओलिवर गिरोड के दो गोल की मदद से फ्रांस ने यूरो 2016 फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई लेकिन 2-5 की हार के बावजूद आईसलैंड ने टूर्नामेंट से शान के साथ विदाई ली। आगे पढ़ें
रियो ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, दीं शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय एथलीटों से मुलाकात की। यह कार्यक्रम मानेकशऑ सेंटर में आयोजित हुआ। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से अनौपचारिक रूप से बातचीत की और साथ ही उन्हें ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं भी दीं। आगे पढ़ें
टेस्ट मैचों के लिये आदर्श गेंदबाज है मोहम्मद शमी: कोहली
विराट कोहली को खुशी है कि मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाज की टीम में वापसी हुई है क्योंकि वह टेस्ट मैच में उचित लेंथ से गेंदबाजी करने में सक्षम है जो कि वेस्टइंडीज के आगामी दौरे के लिये जरूरी होगा। शमी विश्व कप 2015 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर है। आगे पढ़ें