1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ अली खान ने कहा, हां करीना मां बनने वाली हैं

सैफ अली खान ने कहा, हां करीना मां बनने वाली हैं

 Published : Jul 02, 2016 04:06 pm IST,  Updated : Jul 04, 2016 02:12 pm IST

बॉलीवुड की स्टार जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर खान इस साल के अंत तक अपने पहले बच्चे के माता पिता बन सकते हैं।

Saif and kareena- India TV Hindi
Saif and kareena

मुंबई: बॉलीवुड की स्टार जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर खान इस साल के अंत तक अपने पहले बच्चे के माता पिता बन सकते हैं। सैफ (45) ने मुंबई में एक बयान में कहा, मेरी पत्नी और मैं यह घोषणा करना चाहते हैं कि दिसंबर तक हमारे घर नन्हा मेहमान आ सकता है। हम अपने शुभचिंतकों की दुआओं और उनके समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं और साथ ही प्रेस का भी शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जिसने अपनी समझदारी और धैर्य का परिचय दिया।

हाल में करीना (35) और सैफ जब लंदन से लौटे तब इस जोड़े के माता पिता बनने को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। उनकी कुछ तस्वीरें भी मीडिया में छाई हुई थीं जिनमें करीना के पेट का उभार साफ पता चल रहा था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन