1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमजद साबरी की हत्या पर अदनान सामी ने कहा, हो जाएं सचेत

अमजद साबरी की हत्या पर अदनान सामी ने कहा, हो जाएं सचेत

 Published : Jul 03, 2016 08:46 pm IST,  Updated : Jul 04, 2016 04:08 pm IST

अदनान सामी ने अपनी जादूई आवाज से देशभर के लोगों को अपना दीवाना बनाया है। हाल ही में वह उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके में 'मिर्ची लाइव इन कंसर्ट विद अदनान सामी' के लिए आए थे। उन्होंने इस मौके पर कहा है कि...

adnan- India TV Hindi
adnan

नोएडा: मशहूर गायक अदनान सामी ने अपनी जादूई आवाज से देशभर के लोगों को अपना दीवाना बनाया है। हाल ही में वह उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके में 'मिर्ची लाइव इन कंसर्ट विद अदनान सामी' के लिए आए थे। उन्होंने इस मौके पर कहा है कि संगीतकार अपने धर्म से ऊपर उठकर शांति का प्रसार करते हैं। सामी ने कहा कि अगर उन्हें हिंसा के जरिए शांत किया जा रहा है, तो यह हालात की 'छिन्न-भिन्न हो चुकी स्थिति' के प्रति सचेत होने का समय है।

इसे भी पढ़े:-

अदनान सामी ने सलमान खान की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की कव्वाली 'भर दो झोली' को अपनी मधुर आवाज से सजाया था। यह कव्वाली मूल रूप से दिवंगत गुलाम फरीद साबरी और मकबूल अहमद साबरी ने गाई थी। अदनान सामी की आवाज में गाई हुई इस कव्वाली को भी दर्शकों में काफी पसंद किया गया था।

हाल ही में पाकिस्तान के कराची में अज्ञात हमलावरों ने गुलाम फरीद साबरी के बेटे अमजद साबरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस घटना पर सामी ने कहा, "यह एक बेहद त्रासद घटना है। संगीतकार चाहे किसी भी स्थान से ताल्लुक रखते हों, वे शांति के दूत होते हैं। जब शांति के दूतों को चुप कराना शुरू कर दिया जाए, तो मुझे लगता है कि सचेत हो जाना चाहिए क्योंकि अब समस्या बिल्कुल सामने आ गई है।" पाकिस्तानी मूल के गायक ने कहा, "यह मामलों की छिन्न-भिन्न अवस्था है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन