1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार गिरफ्तार

अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 04, 2016 06:14 pm IST,  Updated : Jul 04, 2016 06:19 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चहेते प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार समेत कुल 5 लोगों को सीबीआई ने आज गिरफ्तार कर किया। सीबीआई ने कुछ महीने पहले राजेंद्र कुमार के दफ्तर पर छापा मारा था।

kejriwal- India TV Hindi
kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चहेते प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार समेत कुल 5 लोगों को सीबीआई ने आज गिरफ्तार कर किया। इस मामले में राजेंद्र कुमार के अलावा चार अन्य लोगों - संदीप कुमार, दिनेश कुमार, तनुम शर्मा और अशोक कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने कुछ महीने पहले राजेंद्र कुमार के दफ्तर पर छापा मारा था।

छापेमारी के दौरान के उनके घर से कई अहम दस्तावेज जब्त किए गये थे। इनमें राजेंद्र कुमार की अचल संपत्ति से जुड़े कागजात भी थे। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने एजेंसी को बताया था कि उन्होंने वैध तरीकों से संपत्ति की खरीद-फरोख्त की है। राजेंद्र कुमार ने सीबीआई को अपने घर से बरामद कैश और विदेशी मुद्रा के स्रोत के बारे में भी जानकारी दी थी।

राजेंद्र पर नियमों की अवहेलना करते हुए ठेके देने का आरोप है। CBI जांच में 50 करोड़ के घोटाले की बात सामने आ रही है। सभी पांचों आरोपियों को कल पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा।

राजेंद्र कुमार ने अपने दोस्त के साथ 2006 में कंपनी की शुरुआत की थी। सीबीआई को शिकायतें मिली थीं जिसमें कहा गया था कि कुमार ने अपनी नियुक्ति के दौरान निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का काम किया। सीनियर ब्यूरोक्रेट आशीष जोशी ने राजेंद्र कुमार के खिलाफ ऐंटी-करप्शन ब्रांच चीफ एसके मीणा को शिकायत भेजी थीं। जोशी ने कुमार पर कथित तौर से भ्रष्टाचार की गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था।

वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर राजेंद्र कुमार की नियुक्ति फरवरी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव के रूप में हुई थी। राजेंद्र कुमार 1989 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। राजेंद्र कुमार दिल्ली में पहली बार सत्ता में आई केजरीवाल सरकार के दौरान भी केजरीवाल के सचिव थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत