1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, दीं शुभकामनाएं

रियो ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, दीं शुभकामनाएं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 04, 2016 02:17 pm IST,  Updated : Jul 04, 2016 02:17 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय एथलीटों से मुलाकात की।

modi- India TV Hindi
modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय एथलीटों से मुलाकात की। यह कार्यक्रम मानेकशऑ सेंटर में आयोजित हुआ। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से अनौपचारिक रूप से बातचीत की और साथ ही उन्हें ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस मौके पर खेल राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह भी मौजूद थे। पीएम मोदी यहां एथलीटों से मुलाकात कर उन्हें ओलंपिक खेलों में बेहतर प्रदर्शन देने की शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया।

बता दें कि ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में अगस्त में होने वाले ओलंपिक खेलों में भारत के करीब 100 एथलीट 13 खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी यहां एथलीटों से मुलाकात कर उन्हें ओलंपिक खेलों में बेहतर प्रदर्शन देने की शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया। रियो डी जेनेरियो में पांच से 21 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक खेलों में 200 देशों से एथलीट हिस्सा लेंगे।

भारत ओलंपिक खेलों में अपना सबसे बडा दल भेज रहा है। ओलंपिक में पिछला सबसे बडा दल 2012 लंदन ओलंपिक में था, जिसमें देश के 83 खिलाडियों ने भाग लिया था। आने वाले दिनों में और एथलीटों के क्वालीफाई करने की संभावना है। खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को खेलों में 110 से ज्यादा एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल