जायफल स्किन संबंधी हर समस्या के लिए है वरदान, जानिए फायदे
जायफल स्किन संबंधी हर समस्या के लिए है वरदान, जानिए फायदे
India TV Lifestyle Desk
Published : May 14, 2016 01:40 pm IST, Updated : May 14, 2016 01:44 pm IST
जायफल का इस्तेमाल करने से झाईया, दाग-धब्बे, मुहांसे, काले घेरे जैसे समस्या से निजात मिल जाता है। जानिए इसके संबंधी और फायदों के बारें में।
skin
अगर आपके चेहरे में झाईयां है तो इनसे निजात पाने के लिए जायफल का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए इसे पानी के साथ किसी पत्थर में घिस लें। इसके बाद इस पेस्ट को लेकर झाईयों में लगा लें। सुख जाने के बाद साफ पानी से धो लें। इससे झाईयों के साथ-साथ आपकी स्किन में भी निखार आएगा।
अगर आपक स्किन में झुर्रियां पड़ गई है तो जायफल का सिर्फ एक महीने इस्तेमाल करने से आपको निजात मिल जाएगी। इसके लिए इसको पीस कर पेस्ट बना लें और इसे प्रभावित जगह में लगाएं।